Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

मैट्रीमोनियल साइट पर विदेशी महिला की प्रोफाइल, 70 से ज्यादा लोगों के साथ की ठगी, यूं हुए गिरफ्तार

फरीदाबाद फरीदाबाद पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह मैट्रीमोनियल साइट पर ठगी का गिरोह चलाता था। खुद को विदेश...

फरीदाबाद फरीदाबाद पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह मैट्रीमोनियल साइट पर ठगी का गिरोह चलाता था। खुद को विदेशी महिला बताकर दोस्ती करते और फिर कस्टम में गिफ्ट फंसने का झांसा देकर लोगों के साथ लाखों रुपये की ठगी करते। पकड़े गए लोगों में एक नाइजीरिया का नागरिक भी है। मैट्रीमोनियल साइट पर जीवनसाथी ढूंढना आपको मंहगा पड़ सकता है। आपको फंसाकर कुछ लोग ठगी भी कर सकते हैं। ऐसे ही एक मामले में एनआईटी का युवक फंस गया। मेट्रीमोनियल साइट पर अमरीक सिंह जुनेजा को एक युवती का प्रोफाइल दिखा। इसमें युवती को विदेशी बताया गया था। 5.78 लाख ठगी की शिकायत के बाद खुला मामला युवक ने उस प्रोफाइल पर संपर्क किया। दोनों की दोस्ती हुई और युवक को गिफ्ट भेजने को कहा कस्मट में सामान फंसने का बहाने उससे 5.78 लाख रुपये ठग लिए। युवक की शिकायत पर साइबर सेल पुलिस ने जांच शुरू की और इस गिरोह का भंडाफोड़ किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में नाईजीरियाई नागरिक चिनोसो रोय अकाता है। इसके अलावा जसौला दिल्ली के रहने वाले अजय कुमार, आतिफ अली और संगीता को भी गिरफ्तार किया गया है। बैंक खाते किए गए सीज पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने बैंक में फर्जी अकाउंट खुलवा रखे थे। इन खातों से बीते छह महीने में लगभग साठ लाख रुपये के लेनदेन का विवरण मिला है। यह गिरोह गाजियाबाद, गोंडा, गुजरात, हरियाणा समेत कई राज्यों के लगभग 70 से ज्यादा लोगों को ठगी का निशाना बना चुका है। 'स्टडी वीजा पर आया था भारत' फरीदाबाद पुलिस ने बताया कि गिरोह के नोएडा, बरेली, गुरुग्राम और दिल्ली में खोले गए फर्जी खातों को यूपी पुलिस ने फ्रीज कर दिया है। गिरफ्तार किया गया नाईजीरियन बिना वीजा के दिल्ली में रह रहा था। वह स्टडी वीजा पर भारत आया था।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3nVnEzY
https://ift.tt/3FKWVMC

No comments