संदीप कुमार, मुजफ्फरपुर बोचहां विधानसभा क्षेत्र से विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) के विधायक मुसाफिर पासवान का बुधवार की देर रात निधन हो ग...

संदीप कुमार, मुजफ्फरपुर बोचहां विधानसभा क्षेत्र से विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) के विधायक मुसाफिर पासवान का बुधवार की देर रात निधन हो गया। वो पिछले कई महीने से बीमार चल रहे थे। नई दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में इलाज के दौरान मुसाफिर पासवान का निधन हुआ। नहीं रहे मुसाफिर पासवान बोचहां विधायक मुसाफिर पासवान काफी दिनों से बीमारी से जूझ रहे थे। बोचहां विधानसभा का उन्होंने दो बार प्रतिनिधित्व किया था। उनके निधन से राजनीतिक दल के नेताओं के साथ क्षेत्र की जनता में भी शोक की लहर है। उनका पार्थिव शरीर नई दिल्ली से मुजफ्फरपुर लाया जाएगा और यहीं उनका अंतिम संस्कार होगा। वीआईपी चीफ मुकेश सहनी ने जताया शोकअपने विधायक के निधन पर बिहार सरकार में मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुसाफिर सहनी ने भी शोक जताया है। मुसाफिर सहनी ने मजदूर नेता से विधायक का सफर तय किया था। लोग उन्हें उनके मृदुभाषी और सरल स्वभाव के लिए भी जानते थे। सभी नेताओं के चहेते थे मुसाफिर सबसे बड़ी बात ये थी कि मुसाफिर पासवान का सभी दलों के नेताओं से बेहतर संबंध रहा। यही कारण रहा कि एनडीए के साथ गठबंधन कर पिछले विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरे मुकेश सहनी के लिए वो बोचहां सीट पर पहली पसंद बने। मुसाफिर ने आरजेडी के कद्दावर नेता रमई राम को शिकस्त देकर इस सीट पर जीत हासिल की थी। इससे पहले मुसाफिर साल 2005 में RJD के टिकट पर यहां से चुनाव जीते थे। पिछले साल चुनाव जीतने के बाद से ही उनकी तबीयत खराब चल रही थी।
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3FLkdll
https://ift.tt/3FLfyA6
No comments