Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

बिहार की मंत्री लेसी सिंह तक रिंटू हत्याकांड की आंच, साजिश का आरोप, पूर्णिया में सरेराह मारी गई थी गोली

नमिता कुमारी, पूर्णिया बिहार की तक रिंटू सिंह हत्या की आंच पहुंचती दिख रही है। जिला परिषद सदस्य अनुलिका सिंह के पति रिंटू की हत्या शुक्रव...

नमिता कुमारी, पूर्णिया बिहार की तक रिंटू सिंह हत्या की आंच पहुंचती दिख रही है। जिला परिषद सदस्य अनुलिका सिंह के पति रिंटू की हत्या शुक्रवार की शाम सरेराह कर दी गई थी। इसकी तस्वीरें सीसीटीवी में कैद है। जिसमें साफ-साफ दिख रहा है कि एक लड़का दौड़ते हुए आया और फुटपाथ पर खड़े रिंटू सिंह के सिर में गोली मार दी। जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई। ये सबकुछ सरसी थाने से महज कुछ मीटर की दूरी पर हुआ। राजनीतिक अदावत में रिंटू का मर्डर? जिनकी हत्या हुई (रिंटू सिंह) वो भी जिला परिषद सदस्य रह चुके थे। इस बार उनकी पत्नी अनुलिका सिंह जिला परिषद सदस्य चुनीं गई हैं। माना जा रहा है कि राजनीतिक अदावत में रिंटू सिंह की हत्या हुई है। पत्नी अनुलिका सिंह के आवेदन पर सरसी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें दो नामजद आशीष सिंह उर्फ अठिया और सुदेश सिंह समेत दो अज्ञात पर एफआईआर दर्ज हुई। इसमें खाद्य-उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह पर साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। शुक्रवार की शाम को सरसी में रिंटू सिंह की गोली मारकर सरेराह हत्या हुई थी। सरसी से जिला परिषद सदस्य हैं रिंटू की पत्नी सरसी में पूर्व जिला परिषद सदस्य विश्वजीत सिंह उर्फ रिंटू सिंह की हत्या का लोगों में काफी आक्रोश दिखा। शव को लेकर सरसी थाने के सामने नेशनल हाईवे 107 और स्टेट हाईवे 77 को घंटों जाम रखा। इस दौरान सरसी थाना परिसर में भी आग लगा दी गई। पुलिस मूकदर्शक बनी देखती रही। वर्तमान जिला परिषद सदस्य अनुलिका सिंह के पति पूर्व जिला परिषद सदस्य रिंटू सिंह की शुक्रवार की शाम को अपराधियों ने स्टेट बैंक के सामने गोली मारकर हत्या कर दी थी। सीसीटीवी फुटेज में भी हत्या की तस्वीरें कैद हुई हैं। मंत्री लेसी सिंह पर साजिश रचने का आरोप रिंटू सिंह की पत्नी अनुलिका सिंह ने कहा कि तीन नवंबर को भी अपराधियों ने रिंटू सिंह पर फायरिंग कर जानलेवा हमला किया था। इसकी लिखित शिकायत सरसी थाने को दी थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिस कारण शुक्रवार शाम रिंटू सिंह की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई। अनुलिका सिंह ने अपने पति की हत्या को राजनीतिक साजिश बताया था। उन्होंने खाद्य-उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया। अनुलिका के मुताबिक लेसी सिंह के भतीजे ने उनके पति की हत्या की है। पिछले विधानसभा चुनाव के दिन भी सरसी में बिन्नी सिंह की हत्या कर दी गई थी। लेकिन उसमें भी कुछ आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। उन्हीं लोगों ने रिंटू सिंह की भी हत्या की है । रिंटू हत्याकांड में नप गए सरसी थानाध्यक्ष मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्णिया एसपी दयाशंकर मौके पर पहुंचे और परिजनों से मिलकर उन्हें आश्वासन दिया। एसपी ने 48 घंटे की मोहलत ली और कहा कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। थाना प्रभारी की लापरवाही सामने आई तो उन्होंने तत्काल प्रभाव से थाना प्रभारी नरेश कुमार को निलंबित कर दिया।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/31TVKvz
https://ift.tt/3HnthhW

No comments