Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

पायलट वेणुगोपाल से मिले, गहलोत आज मिलेंगे सोनिया गांधी से , क्या तय हो गया मंत्रिमण्डल विस्तार?, जानिए

जयपुर राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार और सियासी नियुक्तियों को लेकर सरगर्मियां एक बार फिर तेज है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली दौरे पर है...

जयपुरराजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार और सियासी नियुक्तियों को लेकर सरगर्मियां एक बार फिर तेज है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली दौरे पर है। वहीं सचिन पायलट भी के सी वेणुगोपाल से मुलाकात हुई है। प्रदेश के दोनों नेता एक्टिव दिखाई दे रहे है। ऐसे में माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार का रोडमैप अब लगभग तय हो गया है। आज सोनिया गांधी और सीएम गहलोत की मुलाकात के बाद इसे मंजूरी भी मिल सकती है। प्रियंका गांधी प्रदेश के सियासी घमासान में महत्वपूर्ण कड़ी उल्लेखनीय है कि राजस्थान कांग्रेस के दो धड़ों में बंटने के साथ ही प्रियंका गांधी प्रदेश के सियासी घमासान का हल निकालने में महत्वपूर्ण बनकर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार शाम राहुल गांधी के बंगले पर प्रियंका गांधी की मौजूदगी में संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रभारी अजय माकन और CM अशोक गहलोत के बीच राजस्थान के सियासी मुद्दों पर चर्चा हुई है। इसमें जहां मंत्रिमण्डल विस्तार को लेकर मंथन किया गया है। वहीं सचिन पायलट समर्थकों की वापसी को लेकर भी फॉर्मूला तय किया गया है। राहुल गांधी के आवास पर चर्चा मिली जानकारी के अनुसार सीएम गहलोत और प्रियंका गांधी की अन्य नेताओं के साथ मुलाकात राहुल गांधी के बंगले पर हुई है। हालांकि इस राहुल इस दौरान मौजूद नहीं थे। लेकिन बताया जा रहा है कि प्रदेश में मंत्रिमण्डल विस्तार को लेकर यहां फॉर्मूला तय कर लिया गया है। बड़ी बात यह भी है कि प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार के साथ नेताओं के बीच 2023 विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई है। इसी आधार पर राजस्थान के समीकरण बैठाने की कोशिश की जा रही है। अजय माकन ने किया साफ- मंत्रिमंडल विस्तार जल्द ही उल्लेखनीय है कि सीएम गहलोत की राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अजय माकन ने मीडिया से बातचीत में रुख साफ कर दिया है। माकन ने कहा है कि 'मंत्रिमंडल विस्तार कभी भी हो सकता है। उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल, 2023 विधानसभा चुनाव समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई है। आगे का रोडमैप क्या हो इस पर चर्चा की है। उपचुनावों में कांग्रेस के अच्छे प्रदर्शन पर बात हुई है। बहुत सी बातों में कंफ्यूजन दूर हुआ है।' अंतिम फैसला सोनिया गांधी ले सकती है आज आपको बता दें कि राजस्थान के मुद्दे पर लगातार बैठकों का दौर दिल्ली में चल रहा है। राहुल गांधी के आवास पर इस संबंध में दो मर्तबा चर्चा हो चुकी है। वहीं सचिन पायलट भी वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में बने हुए हैं। आज बताया जा रहा है कि सीएम अशोक गहलोत की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। साथ ही सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद ही मंत्रिमंडल विस्तार पर आखिरी मुहर लगेगी।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/30f9Jev
https://ift.tt/3n49JHc

No comments