रामस्वरूप लामरोड़, जयपुर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दिल्ली पहुंचने के बाद राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हो गई है। पिछले दिन...

रामस्वरूप लामरोड़, जयपुर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दिल्ली पहुंचने के बाद राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हो गई है। पिछले दिनों सीडब्ल्यूसी की बैठक दिल्ली में हुई थी लेकिन गहलोत की राहुल गांधी से मुलाकात नहीं हो पाई थी। अब बुधवार को प्रस्तावित बैठक के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा को अंतिम रुप दिया जा सकता है। सचिन पायलट कह चुके है कि उचित समय पर हमारी मांगे पूरी होंगी पिछले सप्ताह पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि उनकी मांगे जल्द पूरी होने वाली है। उपचुनाव के बाद प्रदेश प्रभारी अजय माकन हमारी मांगों पर गौर करेंगे। जल्द ही मंत्रिमंडल और संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं की नियुक्ति होगी। दिवाली से पहले से लिस्ट तैयार, अंतिम मुहर लगना बाकी दीपावली से पहले राहुल गांधी के आवास पर हुई सीडब्ल्यूसी की बैठक के दौरान मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन में नियुक्तियों की लिस्ट तैयार हो चुकी थी। लेकिन इस पर अंतिम मुहर नहीं लगी थी। इस वजह से यह मामला अटक गया। 1 नवंबर को कांग्रेस के डिजिटल मेंबरशिप अभियान के दौरान अजय माकन दिल्ली से जयपुर आने वाले थे। उस दिन इस लिस्ट पर अंतिम मोहर लगने वाली थी लेकिन अजय माकन का विमान जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर पाया। उन्हें वापस दिल्ली लौटना पड़ा। इस वजह से भी संगठन में नियुक्तियों और मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों पर विराम लग गया। राजनीतिक चाणक्यों के मुताबिक संगठनों में नियुक्तियां होंगी, लेकिन मंत्रिमंडल विस्तार फिलहाल नहींराजस्थान की राजनीति के चाणक्य यह कहते हैं कि राजस्थान में संगठन का विस्तार होगा। साथ ही राजनीतिक नियुक्तियां भी होंगी लेकिन मंत्री मंडल विस्तार की संभावनाएं बहुत कम है। ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार के 3 साल पूरे होने तक अर्थात दिसंबर 2021 तक मंत्रिमंडल विस्तार नहीं करेंगे।
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3C319wN
https://ift.tt/3kmiafq
No comments