Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

'लेडी डॉन' की बेरहमी, गर्दन पर लात रख पुजारी को पीटा, लोगों से बोली- इसको नपुंसक बनाओ

जबलपुर एमपी (Madhya Pradesh News Update) के जबलपुर से पुजारी का पीटते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में एक महिला पुजारी की गर्...

जबलपुर एमपी (Madhya Pradesh News Update) के जबलपुर से पुजारी का पीटते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में एक महिला पुजारी की गर्दन पर लात रख, उसे भद्दी-भद्दी गालियां दे रही हैं। साथ ही कुछ लोग पिटाई कर रहे हैं। पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। पुजारी के ऊपर पिटाई करने वाले लोगों ने चोरी का आरोप लगाया था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मारपीट में शामिल दो महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके बाद एक बच्ची के साथ छेड़छाड़ का केस पुजारी पर दर्ज करवाया गया है। दरअसल, मनमोहन दुबे नाम का पुजारी चरगवां रहकर पूजा पाठ कराता था। गांव में पूजापाठ का कार्य न होने के कारण वो जबलपुर शहर आ गया। गढ़ा में स्थित दुर्गा मंदिर में पूजा पाठ करना शुरू कर दिया। बीते दिनों मंदिर में चोरी हो गई और चोरी का शक पुजारी पर गया। चोरी के शक में इलाके की चांदनी यादव, शालिनी सिंह, सुनील बर्मन और दो अन्य लोगों ने पुजारी की पिटाई शुरू कर दी। आरोपियों ने पुजारी की पिटाई का वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरम होने के बाद पुलिस हरकत में आई है। पुलिस ने वीडियो में मारपीट करने वाली दो महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जबलपुर के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने पुजारी की पिटाई वाले वीडियो की हकीकत को जानने के लिए तीन थानों की पुलिस को भी लगा दी है। पुजारी पर दर्ज कराया छेड़छाड़ का केस वहीं, वायरल वीडियो पर कार्रवाई के बाद एक महिला ने पुजारी पर छेड़छाड़ का केस दर्ज करवाया है। तिलवारा थाना ने पुजारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। महिला ने शिकायत में बताया कि 16 अक्टूबर को मंदिर में भंडारा था और उसकी बच्ची मंदिर के पास ही खेल रही थी। इसी दौरान पुजारी ने उसकी बेटी पर बुरी नियत डालते हुए उसका हाथ पकड़ लिया और रुपये का प्रलोभन देने लगा। किसी तरह बच्ची पुजारी के चंगुल से भागी और सारी घटना मां को बताई।लोकलाज के डर से महिला ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराई थी। इधर पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पुजारी पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पुजारी मनमोहन दुबे के खिलाफ धारा 354 और पास्को एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। इसकी जांच की जा रही है। वहीं, आरोप है कि लेडी डॉन उससे शराब पार्टी के लिए रुपये की मांग की थी।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3HbOds5
https://ift.tt/3oltKZk

No comments