रवि सिन्हा, रांची भारत बंद के दौरान नक्सलियों ने झारखंड में तांडव मचाया है। लातेहार और टोरी स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया। जिससे...

रवि सिन्हा, रांची भारत बंद के दौरान नक्सलियों ने झारखंड में तांडव मचाया है। लातेहार और टोरी स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया। जिससे गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हुई है। वहीं, चाईबासा में भी नक्सलियों ने रेल पटरी उड़ाने की कोशिश की। लातेहार में रेलवे ट्रैक उड़ाया माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य और एक करोड़ के इनामी प्रशांत बोस और उनकी पत्नी शीला मरांडी की गिरफ्तारी से नक्सली आग-बबूला हैं। उन्होंने शनिवार को भारत बंद का ऐलान कर रखा है। इसका असर झारखंड में दिखने लगा है। देर रात लातेहार में रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया। जबकि चाईबासा में रेल पटरी को उड़ाने का प्रयास किया गया। अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां नक्सलियों का ये बंद शुक्रवार की रात 12 बजे से शनिवार की रात 12 बजे तक रहेगा। इसे लेकर झारखंड में पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। सुरक्षा एजेंसियों को पूरी तरह सतर्क रहने का निर्देश है। वहीं, नक्सलियों ने लातेहार के टोरी रिचुघुटा डैम स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक को उड़ाया है। इससे पहले माओवादी संगठनों ने 15-19 नवंबर तक प्रतिरोध दिवस भी मनाया था। प्रशांत बोस की गिरफ्तारी का विरोध भाकपा-माओवादी के ईस्टर्न रीजनल ब्यूरो के सचिव प्रशांत बोस उर्फ किशन दा उर्फ मनीष उर्फ बूढ़ा और उनकी पत्नी शीला मरांडी को झारखंड पुलिस ने 12 नवंबर को गिरफ्तार किया था। पांच राज्यों का प्रमुख प्रशांत बोस माओवादियों के पोलित ब्यूरो का सदस्य हैं और उन पर एक करोड़ रुपए का इनाम था। उनकी गिरफ्तारी सरायकेला के कांड्रा थाना अंतर्गत गिद्दीलबेड़ा टोल प्लाजा के पास से हुई। 100 से ज्यादा नक्सली वारदातों में शामिल प्रशांत बोस पांच राज्यों झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और महाराष्ट्र का प्रमुख हैं। प्रशांत को झारखंड-बिहार में माओवादियों का सुप्रीम कमांडर माना जाता हैं। 100 से ज्यादा नक्सली वारदातों में तलाश थी, जबकि उनकी पत्नी शीला भी माओवादियों की शीर्ष सेंट्रल कमेटी की सदस्य के साथ ही माओवादियों के फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन नारी मुक्ति संघ की प्रमुख भी हैं।
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3nHoctj
https://ift.tt/3kVuFyJ
No comments