Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

REET-2021 विवादों के घेरे में, लेवल-2 का रिजल्ट दोबारा जारी करेगा बोर्ड, पढ़े डिटेल्स

रामस्वरूप लामरोड़, जयपुर REET -2021 का विवादों से पीछा ही नहीं छूट रहा है। पहले पेपर आउट होने और फिर नकल मामलों के बाद REET-2021 का रिजल्ट ...

रामस्वरूप लामरोड़, जयपुरREET -2021 का विवादों से पीछा ही नहीं छूट रहा है। पहले पेपर आउट होने और फिर नकल मामलों के बाद REET-2021 का रिजल्ट भी विवादों के घेरे में आ गया है। एक दर्जन से ज्यादा प्रश्नों पर आपत्ति के बाद माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने रविवार 27 नवंबर को संशोधित 'आंसर की' जारी की है। अब REET-2021लेवल 2 का संशोधित रिजल्ट जारी किया जाएगा। कुछ प्रश्न गलत थे, कुछ प्रश्नों के उत्तर में दो-दो विकल्प सही थे
  • लेंग्वेज वन सेक्शन सेकंड हिंदी विषय में प्रश्न संख्या 33, 58, 43, 48 में 'बी' व 'सी' उत्तर सही थे। प्रश्न 54, 49, 34, 39 में बोनस मिलेगा।
  • अंग्रेजी में 31, 56, 41, 51, तथा 35, 60, 45, 55 में दो प्रश्नों में बोनस तथा प्रश्न 47, 32, 52 व 37 में 'ए' और 'डी' दो उत्तर सही।
  • संस्कृत में 57, 39, 45, 33 में बोनस अंक।
  • पंजाबी में 39, 59, 49 व 44 में बोनस अंक
  • लेंग्वेज सेकंड सेक्शन थर्ड अंग्रेजी में 68, 89, 87 व 80 तथा 79, 63, 77, 86 में बोनस अंक,
  • प्रश्न 74, 81, 72, 65 में 'बी' एंड 'सी' को 75, 82, 73, 66 में 'सी' एंड 'डी' व प्रश्न 85, 71, 62, 69 में 'बी' एंड 'सी' सही माने गए।
  • सेक्शन 4 बी में सोशल स्टडीज में 134, 144, 109, 104 137, 92, 132, 147 में 'ए' एंड 'बी' दोनों उत्तरों को सही माना है।
संशोधित रिजल्ट से 7 लाख अभ्यर्थी होंगे प्रभावितरीट की परीक्षा 26 सितंबर 2021 को हुई थी। महज 5 दिन बाद ही माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 2 अक्टूबर को REET 2021 का रिजल्ट जारी कर दिया था। रविवार 27 नवंबर को संशोधित आंसर की जारी की गई। अब REET 2021 लेवल 2 का रिजल्ट दोबारा से जारी होगा। संशोधित रिजल्ट जारी करने से करीब 7 लाख अभ्यर्थी प्रभावित होंगे। लेवल 1 के रिजल्ट पर कोई असर नहींलेवल 1 के रिजल्ट पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि लेवल 1 की उत्तर कुंजी में कोई संसोधन नहीं किया गया है। लेवल 2 के 600 अभ्यर्थियों का रिजल्ट संशोधित नहीं होगाबोर्ड ने स्पष्ट किया है कि 16 अक्टूबर, 2021 को अलवर में आयोजित लेवल-2 की उत्तर तालिका में कोई संशोधन नहीं हुआ। बोर्ड सचिव अरविंद सेंगवा ने बताया कि अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी गई थीं। बोर्ड ने संशोधित तालिका जारी की है। इसके अनुसार परिणाम जारी करेंगे।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3E89bX2
https://ift.tt/3D7fQPU

No comments