Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

सरकार का 3 साल का कार्यकाल पूरे होने पर BJP प्रदेशाध्यक्ष का कटाक्ष- किसानों पूर्ण कर्ज माफ करे CM गहलोत

रामस्वरूप लामरोड़, जयपुर राजस्थान में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार के तीन साल का कामकाज पूरा होने पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने ...

रामस्वरूप लामरोड़, जयपुरराजस्थान में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार के तीन साल का कामकाज पूरा होने पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। पूनिया ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने झूठे वादों के अलावा कुछ नहीं किया है। राजस्थान में अपराध में शीर्ष पर है।, प्रदेश में कहीं भी बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है। साथ ही बहुसंख्यक हिंदुओं पर झालावाड़, टोंक, मालपुरा से लेकर प्रदेश के मेवात क्षेत्र में लगातार अत्याचार बढ़ रहे हैं। लंबित भर्तियों के कारण बेरोजगारों को भारी ठंड में धरना देना पड़ रहा है। किसानों की पूर्ण कर्ज माफी नहीं कर रही प्रदेश सरकारभाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले वादा किया था कि वे प्रदेश के सभी किसानों का कर्ज माफ करेंगे। लेकिन सत्ता में आने के बाद कांग्रेस ने किसानों की कर्ज माफी नहीं की। प्रदेश के किसान सरकार के कर्ज माफी के वादे के पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं। कांग्रेस ने अपने 2018 के जनघोषणा पत्र और उसी दौरान राहुल गांधी ने जालोर की जनसभा में 10 तक गिनती गिनकर वादा पूरा करने की घोषणा की, जो किसानों के साथ बड़ा छलावा है। सतीश पूनिया ने कहा- प्रदेश की कांग्रेस सरकार नकारा, निकम्मी और भ्रष्ट हैभाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि लोक कल्याणकारी सरकार होने का दावा करने वाली प्रदेश कांग्रेस सरकार नकारा, निकम्मी और भ्रष्ट है। डॉ. पूनिया ने आरोप लगाया कि जनहित के मुददों पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पूरी तरह विफल हैं। साथ ही वादाखिलाफी और झूठ बोलने में अव्वल हैं। वादाखिलाफी और झूठे वादों से प्रदेश के किसान और युवा पूरी तरह आक्रोशित हैं, जो 2023 में कांग्रेस की हमेशा के लिए विदाई करने को अभी से तैयार है। कांग्रेस में एंटी इनकंबेंसी का माहौल है:- सतीश पूनियासतीश पूनिया ने कहा कि कांग्रेस में एंटी इनकंबेंसी का माहौल है। इसलिए 3 साल में ऐसा कई बार देखने को मिला है जब इनकी पार्टी के विधायकों ने इन्हीं की सरकार पर आरोप लगाए हैं। कुछ विधायकों ने तो अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने भी दिए हैं।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3p7wCux
https://ift.tt/3yEKBv1

No comments