Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

पंजाब में किसान आंदोलन का राजस्थान में इफेक्ट, चरमराई रेल यात्राएं

अर्जुन अरविंद, कोटा राजस्थान में रेल यात्रियों परेशान होने लगे हैं। उनकी रेल यात्रा में खलल पड़ने लगा हैं। पंजाब के फिरोजपुर मंडल में किसा...

अर्जुन अरविंद, कोटा राजस्थान में रेल यात्रियों परेशान होने लगे हैं। उनकी रेल यात्रा में खलल पड़ने लगा हैं। पंजाब के फिरोजपुर मंडल में किसान आंदोलन (kisan aandolan punjab ) के चलते कोटा मंडल (Kota Rail mandal ) से संबंधित पंजाब की ओर जाने वाली कुछ रेलगाड़ियां प्रभावित रहेंगी। यह जानकारी सोमवार को कोटा रेल मंडल प्रशासन ने दी हैं। रेलवे ने कहा है कि रेल यात्री अपनी यात्रा प्रारंभ करने से पहले एक बार ट्रेन चलने से जुड़ी जानकारी नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम NTES से पता करें । ये रेलगाड़ियां शार्ट टर्मिनेट रहेंगी1. 29 दिसंबर को मुंबई सेंट्रल से चलकर अमृतसर की ओर जाने वाली गाड़ी संख्या 12903 लुधियाना में शार्ट टर्मिनेट रहेगी। अर्थात यह रेलगाड़ी लुधियाना से अमृतसर के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। 2. 28 दिसंबर को बांद्रा टर्मिनस से चलकर अमृतसर की ओर जाने वाली गाड़ी संख्या 12925 भी लुधियाना में शार्ट टर्मिनेट रहेगी । यानि यह रेलगाड़ी लुधियाना से अमृतसर के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। रेलगाड़ियां शार्ट ओरिजनेट रहेंगी1. 28- 29 दिसंबर को श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से चलकर बांद्रा टर्मिनस की ओर जाने वाली गाड़ी संख्या 12472 नई दिल्ली में शॉर्ट ओरिजनेट रहेगी। अर्थात यह रेल गाड़ी नई दिल्ली से श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। 2. 29 दिसंबर को उधमपुर से चलकर इंदौर की ओर जाने वाली गाड़ी संख्या 22942 लुधियाना में शार्ट ओरिजनेट रहेगी। अर्थात रेलगाड़ी उधमपुर से लुधियाना के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी और केवल लुधियाना से इंदौर के बीच चलेगी।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3EBs7Ng
https://ift.tt/3FArtRp

No comments