Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

काम की खबर, बिहार में मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना क्या है? कब मिलेगा पैसा, जानिए

पटना बिहार सरकार ने छात्राओं के लिए खजाना खोल दिया है। इंटर पास करने वाली लड़कियों के लिए 631 करोड़ रुपए जारी किए गए। चार लाख 12 हजार छात...

पटना बिहार सरकार ने छात्राओं के लिए खजाना खोल दिया है। इंटर पास करने वाली लड़कियों के लिए 631 करोड़ रुपए जारी किए गए। चार लाख 12 हजार छात्राओं का इसका लाभ मिलेगा। का किसे मिलेगा लाभ? नीतीश सरकार ने छात्र-छात्राओं के लिए राशि जारी कर दी। इंटर पास करने वाली अविवाहित लड़कियों के प्रोत्साहन राशि देने के लिए 631 करोड़ रुपए जारी किए गए। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana) के तहत 2021-22 में राज्य सरकार की ओर से छात्राओं को दिया जाएगा। मान्यता प्राप्त बोर्डों से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने वाली सभी अविवाहित छात्राओं को 25 हजार रुपए मिलेंगे। इनकी संख्या चार लाख 12 हजार से ज्यादा है। बिहार में छात्राओं को मिलेंगे 25-25 हजार रुपए बिहार में मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना सुशासन () के कार्यक्रम का एक पार्ट है। इसके तहत अविवाहित छात्राओं को इंटर पास करने पर 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। एनडीए का ये चुनावी एजेंडा भी था जिसे इसी साल फरवरी में कैबिनेट में मंजूरी दी गई थी। अब छात्राओं के बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे। लड़कियों की शिक्षा पर नीतीश सरकार की काफी जोर है। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना उसी का हिस्सा है। जनरल कैटेगरी के छात्र-छात्राओं को भी लाभ नौंवी और दसवीं क्लास में पढ़ने वाले जनरल कैटेगरी के छात्र-छात्राओं को छात्रवृति भुगतान के लिए करीब 30 करोड़ रुपए जारी किए गए। ये फंड उनको दी जाएगी, जिनका सलाना पारिवारिक आय डेढ़ लाख रुपए से कम है। ऐसे छात्र-छात्राओं की संख्या एक लाख 66 हजार 445 है। ये पिछले साल की राशि है, कोरोना की वजह से इसका भुगतान नहीं हो पाया था। राजकीय, राजकीयकृत, प्रोजेक्ट उच्च माध्यमिक विद्यालय, अनुदानित प्रस्वीकृत अल्पसंख्यक उच्च विद्यालय, अनुदानित अराजकीय प्रस्वीकृत मदरसा, संस्कृत और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को इसका फायदा मिलेगा। इसके तहत डेढ़ सौ रुपये हर महीने के हिसाब से एकमुश्त 1 हजार 800 रुपए का भुगतान किया जाएगा।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3pFyhIa
https://ift.tt/3JpxyCC

No comments