Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

अनोखी शादी: दिल्‍ली से लाई बरात, फिर दूल्हे को स्कूटी पर बैठाकर स्टेज पर पहुंची दुल्हनिया

फिरोजाबाद यूपी के फिरोजाबाद जिले में हुई एक अनोखी ने स्कूटी पर सवार होकर शादी के मंडप में एंट्री की। दिल्ली की दुल्हन जब फिरोजाबाद के एका...

फिरोजाबाद यूपी के फिरोजाबाद जिले में हुई एक अनोखी ने स्कूटी पर सवार होकर शादी के मंडप में एंट्री की। दिल्ली की दुल्हन जब फिरोजाबाद के एका ब्लॉक के गांव रामपुर में बरात लेकर आई तो गांव वालों ने उसकी खूब खातिरदारी की। दुल्हन दूल्हे की तरह गांव में बैंडबाजों के साथ बारात लेकर घूमी और जयमाला का कार्यक्रम शुरू होने पर दुल्हन ने फिल्मी अंदाज में स्कूटी से एंट्री की। स्कूटी के पीछे दूल्हे राजा भी बैठे हुए थे। दोनों की जोड़ी को नए अंदाज में देखकर गांव के लोगों ने जमकर तालियां बजाईं। फिरोजाबाद में सोमवार को अलग तरीके की शादी की रस्में हुई। अब तक दूल्हे बारात लेकर आते थे या दुल्हन पक्ष शादी के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचता था। एका के गांव रामपुर में दुल्हन खुद अपनी बारात लेकर आई और सारी दूल्हे जैसी रस्मों को पूरा किया। गांव रामपुर में राम बहादुर उर्फ पप्पू के पुत्र राहुल की शादी शाहदरा निवासी अभिलाषा राम की पुत्री काजल से तय हुई थी। रविवार की शाम चार बजे तय समय पर दुल्हन बारात लेकर दूल्हे के गांव रामपुर पहुंची। दूल्हे पक्ष ने भी पूरे सम्मान के साथ जनवासे में बारात रोकी। बरातियों को नाश्ता कराने के बाद बैंडबाजे के साथ गांव में स्कूटी पर दुल्हन निकली तो हर कोई उन्हें ही देखने लगा। इतना ही नहीं दुल्हन, दूल्हे को स्कूटी पर पीछे बिठाकर चल रही थी और बाद में दोनों पक्षों के रिश्तेदारों और ग्रामीणों के बीच दुल्हन दूल्हे को लेकर स्टेज पंडाल तक पहुंची तो तालियां बजने लगीं।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/31YxI30
https://ift.tt/3q1Wfwd

No comments