Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

प्रियंका गांधी ने लिखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र, कहा रूस से भारत लाया जाए हितेंद्र गरासिया

बूंदी छह महीने पहले रूस में भारतीय हितेंद्र गरासिया की मौत हो जाने के बाद उनके शव को भारत लाने के लिये परिजन आंसू बहा रहे हैं। साथ ही शव क...

बूंदीछह महीने पहले रूस में भारतीय हितेंद्र गरासिया की मौत हो जाने के बाद उनके शव को भारत लाने के लिये परिजन आंसू बहा रहे हैं। साथ ही शव को भारत लाने की गुहार लगा रहे हैं। इसी बीच अब राजस्थान उदयपुर क्षेत्र के इस आदिवासी परिवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का सहारा मिला है। प्रियंका गांधी मिली पीड़ित परिवार से मामले को लेकर प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर तत्काल हितेंद्र गरासिया का शव रूस से भारत लाने की मांग की है। प्रियंका ने कहा कि मानवीय संवेदनाओं से जुड़े हुए बहुत गंभीर विषय पर भारत सरकार को तत्काल कार्यवाही करनी चाहिए। गुरुवार को दिवंगत हितेंद्र गरासिया की 19 वर्षीय बेटी उर्वशी, धर्मपत्नी आशा गरासिया व बेटा पीयूष ने प्रियंका गांधी से मुलाकात की थी। बेटी उर्वशी को सीने से लगाकर प्रियंका गांधी की आंखों में आंसू आ गए। प्रियंका गांधी ने उर्वशी से कहा मेरे भी 19 वर्ष की आयु में पिता का निधन हो गया था ,मैं समझती हूं, एक बेटी के लिए पिता को खोने का दर्द क्या होता है। कांग्रेसी नेताओं से कहकर प्रियंका ने बुलवाया था पीड़ित परिवार को मुलाकात के लिएइधर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर और रूस से हितेंद्र का शव भारत लाने की मुहिम चला रहे हैं। वहीं बूंदी के कांग्रेस नेता चर्मेश शर्मा प्रियंका गांधी के साथ पीड़ित परिवार को लेकर मिले। बताया जा रहा है कि मृतक की बेटी की गुहार पर प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर से कहकर स्वयं दिवंगत हितेंद्र की बेटी और पीड़ित परिवार को चर्मेश शर्मा के साथ अपने घर पर बुलवाया था। प्रियंका ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है । मानवता की सेवा ही राजनीति का सच्चा उद्देश्यप्रियंका गांधी ने हितेंद्र गरासिया के शव को रूस से भारत लाने के लिए बूंदी के कांग्रेस नेता चर्मेश शर्मा द्वारा पीड़ित परिवार के साथ मिलकर किये जा रहे लगातार संघर्ष की भी सराहना की। साथ ही कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा ही राजनीति का सच्चा उद्देश्य है। रिपोर्ट-अर्जुन अरविंद


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://bit.ly/32Jxxcg
https://bit.ly/3u46qE2

No comments