जम्मू जम्मू-कश्मीर के राजौरी में गुरुवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास रहस्यमय गोलीबारी की घटना में दो जवानों की मौत हो गई। सूत्रों ने ...

जम्मू जम्मू-कश्मीर के राजौरी में गुरुवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास रहस्यमय गोलीबारी की घटना में दो जवानों की मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद सेना के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि गोलीबारी की यह घटना एलओसी के पास राजौरी के हनजनवली इलाके में हुई, जिसमें दो जवान घायल हुए और बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसे में सेना की 14 पंजाब यूनिट के दो जवानों की मौत हुई है। दोनों पंजाब के रहने वाले बताए जा रहे हैं। शुरुआती तौर पर इसे ऐक्सिडेंटल फायरिंग कहा जा रहा है। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, यह घटना गुरुवार दोपहर राजौरी सेक्टर के हनजनवली इलाके में हुई। आकस्मिक गोलीबारी के संकेत घटना में दो जवान घायल हुए जिनकी बाद में मौत हो गई। एक सूत्र ने बताया, सूचना मिलने पर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। शुरुआती जांच में आकस्मिक गोलीबारी के संकेत मिल रहे हैं। सीमा के पास आई गोली चलने की आवाज जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर को सीमा पर अचानक गोली चलने की आवाज आई। उसी समय जवान और सैन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और देखा कि दो सिपाही खून से लथपथ पड़े हुए हैं। इनके नाम सरबजीत सिंह और सिपाही नवराज सिंह बताए जा रहे हैं। उसी समय दोनों को पास के सैन्य अस्पताल में पहुंचाया गया जहां दोनों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की जांच जारी हालांकि अभी इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। न ही इस बात की विस्तृत जानकारी मिली है कि यह हादसा कैसे हुआ। चर्चा यह भी है कि दोनों जवानों के बीच झगड़ा हुआ था जिसके बाद दोनों तरफ से गोली चलने से यह हादसा हुआ है। दोनों जवानों के हथियारों को भी जब्त कर जांच के लिए रखा गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया से मिले इनपुट के साथ
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/34Uk429
https://ift.tt/3zZnBYs
No comments