नागपुर आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद ने () के नागपुर में (आरएसएस) के मुख्यालय और हेडगेवार भवन की रेकी की है। इसके अलावा शहर के और भी महत्वपूर्...

नागपुरआतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद ने () के नागपुर में (आरएसएस) के मुख्यालय और हेडगेवार भवन की रेकी की है। इसके अलावा शहर के और भी महत्वपूर्ण स्थलों की रेकी करने की सूचनाओं के बाद पुलिस अलर्ट पर है। इन स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दूसरी तरफ पुलिस ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के अज्ञात सदस्यों को खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है। संदिग्धों के खिलाफ UAPA के तहत केस दर्ज शहर के पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने कहा कि पुलिस को हाल ही में सूचना मिली थी कि कुछ महीने पहले कुछ महत्वपूर्ण स्थानों की रेकी की गई है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को UAPA के तहत केस दर्ज किया गया है और क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है। हालांकि उन्होंने उन स्थानों के बारे में जानकारी नहीं दी, जहां कथित रूप से रेकी की गई थी। संघ मुख्यालय में ही रहते हैं सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि जैश-ए-मुहम्मद के कुछ आतंकियों ने इन इमारतों की रेकी की है और यहां की तस्वीरें भी ली गई हैं। एहतियातन नागपुर स्थित आरएसएस मुख्यालय और रेशमबाग स्थित हेडगेवार भवन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। संघ मुख्यालय में ही सरसंघचालक मोहन भागवत और संघ के कई पदाधिकारी रहते हैं। एक महीने पहले हुई रेकी, नागपुर में ही रुके थे आतंकी बताया जा रहा है कि आतंकी करीब 1 महीने पहले श्रीनगर से नागपुर आए थे और कुछ दिन नागपुर में रुके भी थे। इसकी भनक नागपुर क्राइम ब्रांच को लगी जिसके बाद उन्हें तलाश करने के लिए टीम भी बनाई गई हैं और केस दर्ज किया गया है। (भाषा से इनपुट्स के साथ)
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3JSBP1N
https://ift.tt/3t3pIJa
No comments