पटना/रांची देश के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया। जम्मू-कश्मीर से लेकर राजस्थान और द...

पटना/रांची देश के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया। जम्मू-कश्मीर से लेकर राजस्थान और दिल्ली से लेकर बिहार तक सर्दी से लोग कांप रहे हैं। बिहार और झारखंड समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना अब भी बनी हुई हैं। हालांकि पटना और रांची में मौसम साफ है मगर कनकनी बहुत ज्यादा है। पटना और रांची में मौसम साफ बिहार-झारखंड के ज्यादातर इलाकों में आज भी मकर संक्रांति मनाया जा रहा है। पटना और रांची में सुबह-सुबह सूर्यदेव ने दर्शन दे दिए। धूप निकली हुई है। लेकिन इस धूप में भी कनकनी का अहसास ज्यादा है। जाहिर है कि ठंड में बारिश का असर दिखना ही था। मौसम विभाग की भविष्यवाणी क्या है? मौसम वैज्ञानिकों ने पहले ही पूर्वानुमान जारी किया था कि बारिश के दो दिन बाद जैसे ही मौसम एकदम साफ होगा, रात के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जाएगी। उसके बाद बिहार में फिर शीतलहर चलनी शुरू हो सकती है। इस दौरान धुंध यानी कोहरा भी फिर से परेशानी बढ़ा सकता है। रात के तापमान में गिरावट का अनुमान मौसम विज्ञान केंद्र पटना की अधिकारी आरती गुप्ता के मुताबिक 'राज्य में सतह से 1.5 किलोमीटर तक पछुआ और उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह बना हुआ है। ये एक-दो दिन तक बना रहेगा। इसके चलते रात के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना है। इस दौरान राज्य में कोहरा भी रहेगा। लेकिन आसमान सामान्यत साफ रहेगा।'
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3tuViji
https://ift.tt/3npCtKA
No comments