Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

राम रहीम को जेड प्लस सिक्योरिटी पर बवाल, खट्टर बोले- खतरे को देखते हुए दी गई सुरक्षा

चंडीगढ़: रेप मामले में जेल में सजा काट रहा और डेरा सच्चा सौदा प्रमुख () को जेड प्लस सिक्योरिटी दिए जाने पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि इसक...

चंडीगढ़: रेप मामले में जेल में सजा काट रहा और डेरा सच्चा सौदा प्रमुख () को जेड प्लस सिक्योरिटी दिए जाने पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि इसका बचाव करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षा का आकलन करने के बाद ही राम रहीम को जेड प्लस सुरक्षा दी गई है। राम रहीम अपनी दो शिष्याओं से बलात्कार के आरोप में 20 साल की सजा काट रहा है। मुख्यमंत्री ने मीडिया से कहा, ‘किसी भी कैदी या बाहरी व्यक्ति को सुरक्षा मुहैया कराना सरकार का कर्तव्य है। गुरमीत राम रहीम फरलो पर हैं और कुछ सूचनाओं के आधार पर उन्हें जेड-सुरक्षा दी गई है।’ राम रहीम 7 फरवरी को रोहतक की सुनारिया जेल से रिहा हुआ था। 21 दिन की फरलो के दौरान वह अपने गुरुग्राम आश्रम में कड़ी सुरक्षा के बीच रह रहा है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘अगर कैदी को पैरोल पर रिहा किया जाता है, तो मौजूदा नियमों, विनियमों आदि के अनुसार जेड-प्लस सुरक्षा सुरक्षा या उसके बराबर सुरक्षा दी जा सकती है। क्योंकि उसे भारत और विदेशों में कट्टरपंथी सिख चरमपंथियों से अधिक खतरे का सामना करना पड़ता है।’ रेप के मामलों में 20 साल की सजा काट रहा है राम रहीम अगस्त 2017 में दो महिलाओं से रेप के आरोप में राम रहीम को 20 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। 25 अगस्त, 2017 को उनकी सजा के कारण पंचकुला और सिरसा में हिंसा हुई थी, जिसमें 41 लोग मारे गए थे और 260 से अधिक घायल हो गए थे। राम रहीम को अपने अनुयायियों के वोटों को प्रभावित करने की उसकी क्षमता के चलते ही लगभग दो दशक तक पंजाब और हरियाणा में राजनीतिक नेताओं और पार्टियों की ओर से उसे संरक्षण मिलता रहा।


from Local News, लोकल न्यूज, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, state news in hindi, राज्य समाचार , Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/zFnhvCm
https://ift.tt/Rr5x4Kt

No comments