भोपाल : एमपी () से अब ठंड की विदाई हो रही है। दिन और रात के तापमान में अचानक से उछाल आ गया है। राजधानी भोपाल () में दिन का तापमान में 30 ...

भोपाल : एमपी () से अब ठंड की विदाई हो रही है। दिन और रात के तापमान में अचानक से उछाल आ गया है। राजधानी भोपाल () में दिन का तापमान में 30 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने लगा है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। पिछले दो दिनों से गिरावट के बाद मंगलवार को फिर से न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अभी प्रदेश को कई सिस्टम प्रभावित नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि पश्चिम विक्षोभ हिमालयी इलाकों को प्रभावित कर रहा है। इसकी वजह से पूर्वी एमपी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। भोपाल में दिन का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है। यह सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। वह रात में शहर का न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है। 12 किमी की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। रात में लोगों को ठंड से राहत मिली है। वहीं, रीवा और मंडला में सबसे कम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है। इसके साथ ही हिल स्टेशन पचमढ़ी में भी आठ डिग्री तापमान में रेकॉर्ड दर्ज किया गया है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक शैलेंद्र नायक ने कहा कि अगले तीन-चार दिन के दौरान मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे वृद्धि होने की संभावना है। 29 फरवरी तक मध्यप्रदेश का मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। मध्य क्षोभमंडल स्तरों में उत्तर पश्चिमी अफगानिस्तान पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में निचले क्षोभमंडल स्तरों पर दक्षिण पाकिस्तान और उससे सटे पश्चिमी राजस्थान पर प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। 25 फरवरी 2022 से एक और पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है।
from Local News, लोकल न्यूज, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, state news in hindi, राज्य समाचार , Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/qdrQYt9
https://ift.tt/3wMygN8
No comments