एस कुमार, गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह में सोमवार को बड़ा हादसा हुआ जब निर्माण के दौरान एक दीवार अचानक गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत ...

एस कुमार, गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह में सोमवार को बड़ा हादसा हुआ जब निर्माण के दौरान एक दीवार अचानक गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई एक और एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला मुफस्सिल थाना इलाके के मोहनपुर का है। यहां सर्वमंगला नाम की एक फैक्ट्री में दीवार के निर्माण का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। जानिए कैसे हुआ हादसाबताया जाता है कि फैक्ट्री के अंदर बनी नई दीवार के पास ही नाली बनाने का काम भी किया जा रहा था। इसमें चार मिस्त्री के अलावा काफी संख्या में मजदूर लगे हुए थे। इसी काम के दौरान नाली के बगल की दीवार गिर गई, जिसमें काम कर रहे मजदूर दब गए। हादसे के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों ने मजदूरों को मलबे से निकालने का काम शुरू किया। हालांकि, तब तक काफी देर हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस टीमदीवार के मलबे से जिन मजदूरों को निकाला गया उनमें से तीन की मौत हो चुकी थी। मृतकों में एक महिला मजदूर के साथ चुंजका का मजदूर शहाबुद्दीन और मोहनपुर अम्बाडीह का नजरुल शामिल है। इस घटना को लेकर महिला मजदूर ने बताया कि सभी नाली बनाने का काम कर रहे थे जबकि फैक्ट्री प्रबंधन नाली के ठीक बगल में डस्ट को भर रहा था। इसी डस्ट को भरने के कारण दीवार गिर गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर एसडीपीओ अनिल कुमार, डीएसपी संजय राणा, थाना प्रभारी विनय राम, इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह पहुंचे और जांच शुरू की गई। कांग्रेस-जेएमएम ने कहा- मामले में हो हत्या का मुकदमाघटना को लेकर सियासत भी गरमा गई है। कांग्रेस नेता सतीश केडिया और जेएमएम जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि इस मामले में फैक्ट्री प्रबंधन पर हत्या का मामला दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह घटना लापरवाही का परिणाम है।
from Local News, लोकल न्यूज, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, state news in hindi, राज्य समाचार , Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/XrVHIwn
https://ift.tt/KzDXaSV
No comments