भोपाल : एमपी में मौसम के तेवर बदल (Intense weather in mp) गए हैं। दिन में तीखी धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया है। दिन का पारा भोपाल में 34...
भोपाल : एमपी में मौसम के तेवर बदल (Intense weather in mp) गए हैं। दिन में तीखी धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया है। दिन का पारा भोपाल में 34.4 डिग्री सेल्सियस () पहुंच गया है। जलाने वाली धूप अब लोगों को परेशान कर रही है। रविवार की सुबह से ही धूप काफी तीखा था। इसकी वजह से लोग घरों से पूरे इंतजाम के साथ निकल रहे हैं। इसके साथ ही न्यूनतम में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर होने से पहले ही तापमान में 30 डिग्री के पार पहुंच गया था। मौसम विभाग ने बताया है कि राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। मार्च के महीने में रविवार को दिन में सबसे अधिक तापमान रेकॉर्ड किया गया है। वहीं, पिछले साल की तुलना में इस मार्च में अभी गर्मी कम है। 2021 में एक मार्च को तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। वहीं, रात में अभी भी हल्की ठंड है। रविवार को न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है। वहीं, अभी कुछ दिनों तक भोपाल में मौसम साफ रहेगा। अभी प्रदेश में कोई सिस्टम सक्रिय नहीं है। अगले दो दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा। मंगलवार से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसकी वजह से मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। रविवार को प्रदेश में हवा की गति 12 किमी प्रति घंटे के हिसाब से रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को दिन में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और रात में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पूरे प्रदेश के मौसम में भी कुछ खास बदलाव नहीं होने वाला है। इसके साथ ही मौसम में बदलाव की वजह से लोगों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है। अस्पतालों में सर्दी-बुखार के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि इस मौसम में सावधान रहने की जरूरत है। दिन गर्मी और रात में सर्दी की फीलिंग के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं।
from Local News, लोकल न्यूज, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, state news in hindi, राज्य समाचार , Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/Z4cmDgw
https://ift.tt/PHAahsm
No comments