हहवां चंवर में शुक्रवार देर शाम मछली मारने गए 26 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। वह मेजू महतो का पुत्र भीखम महतो है। के रूप में की गई। प...
हहवां चंवर में शुक्रवार देर शाम मछली मारने गए 26 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। वह मेजू महतो का पुत्र भीखम महतो है। के रूप में की गई। परिजनों ने बताया कि उसे तैरना नहीं आता था। शुक्रवार की देर शाम वह मछली मारने गया था। पांव फिसलने के कारण वह पानी में डूब गया। ग्रामीणों और परिजनाें ने उसे बाहर निकाला। उसे सीवान सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शनिवार की सुबह शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को घर लाकर उसका अंतिम संस्कार किया गया। वह दो भाइयाें में बड़ा था। जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष अजय मांझी ने शोकाकुल परिवार के घर पहुंचकर सांत्वना दी। उन्होंने सरकार से परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30cpNeb
https://ift.tt/3i578XK
No comments