Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

"बिहार क्रांति महासम्मेलन" ऐतिहासिक होगा - सरिता देवी

प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव सरिता देवी ने बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित "बिहार क्रांति महासम्मेलन" क...




प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव सरिता देवी ने बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित "बिहार क्रांति महासम्मेलन" की सफलता के लिए रोसड़ा में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान श्रीमती सरिता देवी ने आगामी 16 सितंबर को इस वर्चुअल रैली "बिहार क्रांति महासम्मेलन" में अधिक से अधिक लोगों को जुड़ने का अपील किया। कांग्रेस नेत्री श्रीमती देवी ने स्थानीय लोगों से इसके लिए जगह चिन्हित कर लेने और सोशल डिस्टेंस के साथ तथा मास्क का प्रयोग करते हुए अनुशासित तरीके से कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध रोसड़ा विधानसभा के लोगों से किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम से जुड़ने के लिए http://bit.ly/BiharKranti लिंक के माध्यम से लोग जुड़ सकते है।

कांग्रेस नेत्री सरिता देवी ने उम्मीद जताते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ ही महागठबंधन पर आस्था रखने वाले करोड़ो बिहारवासी इस डिजिटल सम्मेलन में भाग लेंगे और मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के कुर्सी को उखाड़ देने का दृढ़ संकल्प लेंगे और राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ महागठबंधन का सरकार बनाएँगे। उन्होंने कहा की इस ऐतिहासिक रैली में रोसड़ा विधानसभा से करीब 25000 लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा की बिहार विधान सभा चुनाव में लोगों का नारा है "विनाश नहीं विकास चाहिए, इस बार कांग्रेस की सरकार चाहिए।

1 comment