Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

जमीन खरीद-बिक्री में बलऊं के मुखिया की हुई थी हत्या, दो पूर्व मुखिया गिरफ्तार

महाराजगंज थाना क्षेत्र के लेरुआ गांव निवासी बलऊं पंचायत के मुखिया सुनील कुमार सिंह उर्फ दहाड़ी सिंह की हत्या के मामले का पर्दाफाश हो रहा है।...

महाराजगंज थाना क्षेत्र के लेरुआ गांव निवासी बलऊं पंचायत के मुखिया सुनील कुमार सिंह उर्फ दहाड़ी सिंह की हत्या के मामले का पर्दाफाश हो रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिनव कुमार ने बताया कि इस हत्याकांड में नामजद अभियुक्तों में से दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली गई है। हत्याकांड का प्रमुख मास्टरमाइंड महाराजगंज प्रखंड के तक्कीपुर पंचायत के पूर्व मुखिया सुनील राय को सीवान एसआईटी की टीम ने झारखंड के झुमरी ितलैया के एक होटल से गिरफ्तार किया है। जबकी दूसरा अभियुक्त दरौंदा प्रखंड के रसुलपुर पंचायत का पूर्व मुखिया सत्येंद्र यादव को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया है। दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों से पुलिस पूछताछ कर रही है। एसपी ने बताया कि अबतक की जांच में हत्या का यह मामला प्रोपर्टी डिलिंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।
27 सितंबर काे मारी गई थी गोली
सीवान- पैगंबरपुर मुख्य पथ पर करसौत पुल के पास 27 सितंबर को दिनदहाड़े मुखिया की हत्या हुई थी। इसमें उनकेे पुत्र सुमित ने तीन लोगों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी कराई है। इसमें महाराजगंज के भगौछा निवासी पूर्व मुखिया सुनील राय, दारौंदा के रसूलपुर निवासी सत्येंद्र यादव तथा बलऊं निवासी प्रदीप यादव शामिल है। एसडीपीओ ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

तीनों आरोपियों के साथ मुखिया का लंबे समय से चल रहा था विवाद
जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार लोगों में पूर्व मुखिया सुनील राय एवं सत्येंद्र यादव शामिल है। हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस ने नहीं की है। आवेदन में सुमित ने कहा है कि तीनों लोगों के साथ पुराना विवाद था। इस कारण इन तीनों ने घटना को अंजाम दिया है। ज्ञात हो कि 27 सितंबर की दोपहर में थाना क्षेत्र के करसौत पुल पर अपराधियों ने सुनील कुमार सिंह की घर जाने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद घटना से आक्रोशित लोगों ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए करीब पांच घंटे तक सीवान-पैैगंबरपुर पथ को जाम किया था।

मुखिया के परिजनों से कई लोगाें ने की मुलाकात
मुखिया के परिजनों को सांत्वना देने के लिए तीसरे दिन भी लोगों की कतार लगी रही। इनमें उनके रिश्तेदार शामिल हैं। ज्ञात हो कि मुखिया की हत्या के बाद से गांव के लोगों में भी शोक की लहर है। उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना को लेकर गांव के कई लोगाें से भी पूछताछ की गई है। लोगों का कहना था कि घटना निंदनीय है। पुलिस अधिकारियों से तमाम आरोपितों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

गुठनी में हत्या के शिकार रिटायर्ड दारोगा की बोलेरो बरामद
सीवान| मैरवा-गुठनी मुख्य मार्ग पर 28 सितंबर की रात में हुई आरपीएफ की रिटायर्ड दारोगा की गोली मारकर हत्या मामले में यूपी के देवरिया पुलिस ने दारोगा से लूटी बोलेरोको बरामद कर लिया है। खामपार थाना प्रभारी ने बताया कि बोलेरो वाहन जांच के दौरान भेंगारी बाजार से बरामद की गई है। बोलेरो के संबंध में पता लगाया जा रहा है। मालूम हो कि देवरिया जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र के तिलौरी गांव निवासी रिटायर्ड दारोगा गोरख प्रसाद को अपराधियों ने मैरवा-गुठनी मुख्यमार्ग पर भटही गांव के समीप गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के वक्त दारोगा अपनी बोलेरो से अपने एक रिश्तेदार को सीवान जंक्शन से नौतन थाना क्षेत्र के अंगौता गांव में छोड़कर वापस यूपी जा रहे थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Balun's chief was killed in the sale and purchase of land, two former heads arrested


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30jsAma
https://ift.tt/30fQLBB

No comments