Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

पहली बार हर बागी को टिकट, लोजपा बागियों की पहली पसंद, पहला चरण में 71 सीटों पर चुनाव

राजनीति आस्था नहीं, संभावनाओं का खेल है। चुनावी मौसम में यह परिभाषा परवान चढ़ रही है। नेताओं को जहां टिकट की संभावना दिख रही वहीं जा रहे। ऐस...

राजनीति आस्था नहीं, संभावनाओं का खेल है। चुनावी मौसम में यह परिभाषा परवान चढ़ रही है। नेताओं को जहां टिकट की संभावना दिख रही वहीं जा रहे। ऐसा पहली बार हो रहा है कि हर बागी को हर दल टिकट दे रहे हैं। क्योंकि 4 गठबंधन हैं। फिलहाल पहली पसंद लोजपा है।

लोजपा ने भाजपा से आए 9 और जदयू से आए 2 बागियों को टिकट थमाया है। रालोसपा ने जदयू के दो बागियों को टिकट दिया तो 5 बागी निर्दलीय हैं। यह अब तक की स्थिति है। आने वाले दो चरणों में बगावत के सुर और तेज होते दिखेंगे।

लोजपा ने भाजपा से आए झाझा के विधायक रवीन्द्र यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष रहे राजेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक रामेश्वर चौरसिया, उषा विद्यार्थी, महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष इंदू कश्यप, पिछली बार भाजपा टिकट पर ही चुनाव लड़े डॉ. मृणाल शेखर, पार्टी की महिला मोर्चा की प्रवक्ता रही श्वेता सिंह के अलावा राकेश कुमार सिंह और रानी कुमारी को टिकट दिया गया।

राजद के पूर्व नेता भी लोजपा की टिकट पर मैदान में उतरे
राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के पूर्व महासचिव सुरेश निषाद मोकामा से लोजपा से चुनाव लड़ रहे है और बोधगया से राजद के महादलित प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष रवीन्द्र राजवंशी भी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। दूसरी ओर, बछवाड़ा से कांग्रेस के दिवंगत विधायक रामदेव राय के पुत्र शिवप्रकाश उर्फ गरीब दास भी निर्दलीय ताल ठोक रहे हैं। हम की प्रदेश कार्यकारिणी में रहे मुकेश कुमार यादव भी बागी हो गए। वह लोजपा से शेरघाटी से चुनाव लड़़ रहे हैं।

पूर्व मंत्री श्रीभगवान भी बंगले में पहुंचे

जदयू से आए बड़े नेता व पूर्व मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा और चंद्रशेखर पासवान को भी लोजपा ने टिकट दिया है। जबकि रालोसपा ने जदयू के रणविजय सिंह को गोह से उम्मीदवार बनाया है। भाजपा में रहे अजय प्रताप सिंह जमुई से रालोसपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।

कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष ने भी हम को छोड़ा

हम के प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रहे धीरेन्द्र कुमार मुन्ना पद से इस्तीफा देकर नवादा सीट से निर्दलीय मैदान में उतर आए हैं। लोजपा से बेटिकट सुनील पांडेय निर्दलीय ताल ठोक रहे हैं। वे तरारी से चुनाव लड़ेंगे। यहां भाजपा लड़ रही है। लोजपा ने भाजपा के खिलाफ नहीं लड़ने की घोषणा की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मालिक...घास से दोस्ती कैसे करूं...?


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lwy5pC
https://ift.tt/30Pxszu

No comments