एसपी अभिनव कुमार के निर्देश पर गुरुवार को सीवान-छपरा मुख्य मार्ग के लीला साह के पोखरे के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान दर्जनों व...
एसपी अभिनव कुमार के निर्देश पर गुरुवार को सीवान-छपरा मुख्य मार्ग के लीला साह के पोखरे के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान दर्जनों वाहनों की जांच की गई। जिन वाहनों के दस्तावेज पूरे नहीं मिले ऐसे वाहनों के चालान काटे गए। इसके अलावा मुंह पर मास्क नहीं लगाने पर लोगों पर जुर्माना लगाया गया। थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश से वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान वाहनों की जांच की गई। इनमें दस्तावेज नहीं मिलने वाले वाहनों के चालान किए गए। वहीं बिना मास्क लोगों को 500 रुपए की रसीद काट कर जुर्माना लगाया गया। इस दौरान जांच किए गए वाहनों का पूरा विवरण एक रजिस्टर में नोट किया गया, इसमें वाहन नंबर, मालिक का नाम पता और कहां से आया कहां जाएगा आदि जानकारी ली गई। चेकिग अभियान का मुख्य उद्देश्य आपराधिक किस्म के लोग गाड़ी में अवैध हथियार रख कर चलते हैं उनको पकड़ना या वाहन कहीं किसी चोरी या अन्य वारदात में तो सम्मिलित नहीं है। इसलिए सभी वाहनों के नंबर रजिस्टर में लिखे गए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iYngLb
https://ift.tt/3dsoVaU
No comments