Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

बाइक, नकद और जमीन के लिए जहर देकर महिला काे मार डाला, केस दर्ज, पति गिरफ्तार

बाइक, नकद व जमीन के लिए ससुराल वालाें ने पम्मी कुमारी काे जहर देकर मार डाला। 16 माह पहले उसकी माणिक प्रसाद शाही के साथ शादी हुई थी। मायके व...

बाइक, नकद व जमीन के लिए ससुराल वालाें ने पम्मी कुमारी काे जहर देकर मार डाला। 16 माह पहले उसकी माणिक प्रसाद शाही के साथ शादी हुई थी। मायके वालाें ने पम्मी के पति, ससुर विनय कृष्ण प्रसाद शाही व सास पर जहर देकर हत्या करने का केस एसकेपुरी थाने में दर्ज कराया है।

पुलिस ने पति काे गिरफ्तार कर लिया है। अन्य नामजद आराेपी फरार हैं। पम्मी की शादी 19 जून, 2019 काे आनंदपुरी में रहने वाले माणिक शाही के साथ हुई थी। उसे पांच माह की एक बच्ची है। पम्मी मनेर के नरहना गाेपालपुर के रहने वाले रामायण सिंह की बेटी थी।

नाम बदल कर पति करवा रहा था इलाज

पम्मी के भाई कुंदन ने बताया कि माणिक कुछ नहीं करता था। वह दहेज के रूप में बाइक, नकद और उससे सादे कागज पर साइन मांगता था, ताकि पम्मी की जमीन पर कब्जा कर सके। पम्मी इससे इनकार करती थी। कुंदन के अनुसार, तीन दिन पहले घर में ससुुुराल वालाें ने पम्मी काे जहर दे दिया। इलाज कराने के लिए तीन घंटे बाद पटेलनगर स्थित हाॅली प्राेमिज अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, मायके वालाें काे इसकी सूचना तक नहीं दी।

बभनपुरा में रहने वाले मामा की पत्नी काे किसी ने इसकी सूचना दी। उन्हाेंने यह जानकारी अपने देवर काे दी। मामी के देवर से मायके वालाें काे जानकारी मिली। कुंदन के मुताबिक वह पम्मी को ढूढ़ंते हुए पटेलनगर स्थित हाॅस्पिटल गए ताे जीजा यानी माणिक काे देखे। उन्हाेंने कुछ नहीं बताया। पम्मी काे अर्पणा कुमारी के नाम से वहां भर्ती कराया गया था। माणिक भागने की कोशिश कर रहा था, पर उन्होंने पकड़ लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dDsnzy
https://ift.tt/34chbXk

No comments