उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने महागठबंधन से पांच सवाल पूछे हैं- 1. लाॅकडाउन के दौरान राजग की सरकार ने दिल्ली, मुंबई समेत विभिन्न राज्यो...

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने महागठबंधन से पांच सवाल पूछे हैं-
1. लाॅकडाउन के दौरान राजग की सरकार ने दिल्ली, मुंबई समेत विभिन्न राज्यों में फंसे बिहार के 22 लाख से ज्यादा मजदूरों और छात्रों की सुरक्षित वापसी के लिए 1600 स्पेशल ट्रेनें चलाईं। उनसे किराया तक नहीं लिया। राजद ने 3000 हजार बसें भेजने और कांग्रेस ने 1000 ट्रेनों का किराया का जो वादा किया था, उसका क्या हुआ?
2. बिहार लौटे 16 लाख मजदूरों को राज्य सरकार ने 14 दिन तक क्वारेंटाइन सेंटर में रखने की व्यवस्था की। उस दौरान राजद-कांग्रेस ने मजदूरों की मदद के लिए क्या किया?
3. सरकार ने क्वारेंटाइन सेंटर में रहने वाले मजदूरों की जांच, इलाज, नाश्ता-भोजन का इंतजाम किया। खुद मुख्यमंत्री वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये पूरी व्यवस्था की माॅनिटरिंग करते रहे। जब मजदूर लौट रहे थे, तब राजद के नेता प्रदेश से बाहर क्या कर रहे थे?
4. क्वारेंटाइन सेंटर में 14 दिन बिताकर घर जाने वालों को चटाई, मच्छरदानी, धोती-साड़ी को मुफ्त दिए गए। हर मरीज पर सरकार ने 5330 रुपए खर्च किए। जो लोग अभी बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं, उन्होंने मजदूरों की क्या मदद की?
5. एनडीए सरकार ने जल-जीवन-हरियाली मिशन के तहत 6 लाख मजदूरों को उनके घर के पास काम दिया। 26 साल की उम्र में करोड़ों रुपए मूल्य की बेनामी संपत्ति बनाने वाले तेजस्वी ने कितने गरीब परिवारों को राशन भिजवाया?
बेटे का प्रचार करने गए पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह को काेराेना
पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह भी काेराेना संक्रमित हाे गए हैं। जमुई में हार्ट अटैक के बाद उन्हें शुक्रवार काे एम्स में भर्ती किया गया। डाॅक्टर इलाज में जुटे हैं। नरेंद्र के पुत्र जमुई से चुनाव लड़ रहे हैं। बेटे के प्रचार के दाैरान ही संक्रमित हाेने की बात कही जा रही है। इधर, डिप्टी सीएम सुशील माेदी और गया सांसद विजय मांझी की हालत में सुधार हाे रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HlmwDq
https://ift.tt/2J0TnOd
No comments