जिले की सात विधानसभा क्षेत्राें में से इस बार सबसे अधिक उम्र के नाथनगर और सबसे कम उम्र के विधायक पीरपैंती काे मिला है। हालांकि इनमें 47 से ...

जिले की सात विधानसभा क्षेत्राें में से इस बार सबसे अधिक उम्र के नाथनगर और सबसे कम उम्र के विधायक पीरपैंती काे मिला है। हालांकि इनमें 47 से 66 साल तक के विधायक जीते हैं। जिले की सात विस क्षेत्राें में से सुल्तानगंज से जदयू के ललित नारायण मंडल, नाथनगर से राजद के अली अशरफ सिद्दिकी, भागलपुर से कांग्रेस के अजीत शर्मा, कहलगांव से भाजपा के पवन यादव, पीरपैंती से भाजपा के ललन पासवान, गाेपालपुर से जदयू के गाेपाल मंडल और बिहपुर से भाजपा के इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने जीत हासिल की है।
महागठबंधन से राजद व कांग्रेस के विधायक की सबसे ज्यादा उम्र हैं। जबकि एनडीए से भाजपा के विधायक उनसे कम उम्र के हैं। जदयू के विधायक भी एक विधायक 60 पार ताे दूसरे 55 पार कर चुके हैं।
47 से 66 साल तक के उम्र के हैं इस बार के विधायक
भाजपा के दाे, जदयू व राजद के एक-एक विधायक पहली बार पहुंचे विधानसभा
सात में इस बार चार विधायक ने पहली बार इस विधानसभा चुनाव में जीत का स्वाद चखा है। इनमें से दाे भाजपा, एक जदयू और एक राजद के विधायक शामिल हैं। एनडीए से भाजपा के कहलगांव और पीरपैंती से नवनिर्वाचित विधायक के अलावा सुल्तानगंज से जदयू विधायक ललिल मंडल पहली बार जीते हैं।
जबकि नाथनगर से राजद के अली अशरफ सिद्दीकी ने भी पहली बार जीत हासिल की है। ये लाेग पहली बार विधासनभा पहुंचे हैं। इसके अलावा गाेपालपुर से जदयू के विधायक गाेपाल मंडल ने चाैथी बार और भागलपुर से कांग्रेस के अजीत शर्मा ने तीसरी बार लगातार जीत हासिल की है। इसके अलावा बिहपुर से इंजीनियर शैलेंद्र दूसरी बार विधानसभा जाएंगे।
जानिये, किस विधानसभा क्षेत्र के किस विधायक की कितनी है उम्र
विस क्षेत्र विधायक उम्र
नाथनगर अली अशरफ सिद्दीकी 66 साल
भागलपुर अजीत शर्मा 65 साल
सुल्तानगंज ललित नारायण मंडल 62 साल
गाेपालपुर गाेपाल मंडल 56 साल
बिहपुर इंजीनियर शैलेंद्र 53 साल
कहलगांव पवन यादव 49 साल
पीरपैंती ललन पासवान 47 साल
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lJ77vC
https://ift.tt/36LqNst
No comments