Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

ट्रैक्टर निकालने पर झगड़ा, महिला समेत 4 लोग घायल

राईखेड़ी में गुरुवार सुबह दो पक्षों के बीच खेत से ट्रैक्टर निकालने की बात पर जमकर झगड़ा हुआ। झगड़े में एक महिला और तीन पुरुष गंभीर घायल हो ...

राईखेड़ी में गुरुवार सुबह दो पक्षों के बीच खेत से ट्रैक्टर निकालने की बात पर जमकर झगड़ा हुआ। झगड़े में एक महिला और तीन पुरुष गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने काउंटर केस दर्ज किया है। थाना स्टेशन रोड से एसआई उमेद सिंह राजपूत ने बताया राईखेड़ी के भगवान सिंह गुर्जर (52) ने लखन गुर्जर, राजकुमार, महेंद्र, सूरज, चंदन, दशरथ गुर्जर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। भगवान सिंह के अनुसार यह लोग ट्रैक्टर बीच रास्ते में खड़ा करते थे।

ट्रैक्टर को हटाने की बात कहने पर इन लोगों ने आकर हमला कर दिया। भगवान सिंह के गंभीर चोट आने पर रैफर किया है। वहीं राईखेड़ी के दशरथ पिता चंदन सिंह गुर्जर (24) ने थाने में बताया कि कमलेश, भगवान सिंह, सूरज, जनपद गुर्जर, भरत, आनंद, रामकृष्ण और हल्के गुर्जर, नाती गुर्जर ने खेत से ट्रैक्टर निकालने से मना करने पर हमला कर दिया। झगड़े में चंदन सिंह, गंगाबाई, सूरज सिंह, महेंद्र और नितिन को चोट आई हैं इनमें से गंगाबाई, चंदन सिंह और सूरज सिंह को गंभीर चोट आने पर होशंगाबाद रेफर किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mOM7TR
https://ift.tt/2WJcsYJ

No comments