राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह जदयू ने नये राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये गये हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पार्टी के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष न...
राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह जदयू ने नये राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये गये हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पार्टी के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आरसीपी सिंह को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में किया। इसपर कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से सहमति दी और फिर राष्ट्रीय परिषद ने भी इसपर मुहर लगा दी। ये दोनों बैठकें रविवार को पार्टी प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुईं।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नीतीश कुमार ने अपने को जदूय के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से मुक्त करने की इच्छा व्यक्त की और इसपर अपना निर्णय भी सुनाया। उनके इस निर्णय को सुन पार्टी के तमाम आला नेता भौंचक रह गये। इसके बाद मुख्यमंत्री ने विस्तार से बताया कि वे क्यों अध्यक्ष पद से हटना चाहते हैं। सभी ने उनकी बातों को ध्यान से सुना और अपनी सहमति भी प्रदान की।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए वे पूरा समय पार्टी को नहीं दे पा रहे हैं। आरसीपी सिंह लंबे समय से पार्टी से जुड़े हैं और संगठन का काम देख रहे हैं। इनके नेतृत्व में दूसरे राज्यों में संगठन का विस्तार बेहतर ढंग से होगा। हालांकि मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वे अन्य राज्यों में भी पार्टी के लिए जाएंगे और अपना समय देंगे।
No comments