घड़ी में 12 बजने के साथ ही देश में नए साल का आगाज हो गया। इसके साथ ही लोगों ने नए साल के स्वागत में आतिशबाजी की। इससे पहले दुनिया के कई द...
घड़ी में 12 बजने के साथ ही देश में नए साल का आगाज हो गया। इसके साथ ही लोगों ने नए साल के स्वागत में आतिशबाजी की। इससे पहले दुनिया के कई देशों में जश्न और आतिशबाजियों के साथ नए साल का वेलकम किया। सभी लोगों ने अपने-अपने तरीकों से 2020 को विदा किया और नए साल 2021 की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं। 2020 दुनियाभर के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा। अब 2021 को आशा भरी नजरों से देखा जा रहा है। पूरी दुनिया में नए साल का जश्न अलग-अलग समय पर मनाया जा रहा है।
No comments