लोजपा एमएलसी नूतन सिंह सोमवार को भाजपा में शामिल हो गईं। बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल की मौजूदगी में नूतन सिंह ने भाजपा की सदस्...
लोजपा एमएलसी नूतन सिंह सोमवार को भाजपा में शामिल हो गईं। बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल की मौजूदगी में नूतन सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर नूतन सिंह ने कहा कि मेरे पति भाजपा में हैं, इसलिए मैंने भी पार्टी में शामिल होने का फैसला किया ताकि हम दोनों साथ काम कर सकें। बता दें कि नूतन सिंह बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई नीरज कुमार सिंह बबलू की पत्नी हैं।
No comments