Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

बजट सत्र शुरू होने से पहले यूपी में समाजवादी पार्टी ने विधानसभा के सामने ट्रैक्‍टर प्रदर्शन किया

बजट सत्र शुरू होने से पहले यूपी  समाजवादी पार्टी ने विधानसभा के सामने ट्रैक्‍टर प्रदर्शन किया। हाथों में गन्‍ने लेकर ट्रैक्‍टर से आए नेताओं ...







बजट सत्र शुरू होने से पहले यूपी  समाजवादी पार्टी ने विधानसभा के सामने ट्रैक्‍टर प्रदर्शन किया। हाथों में गन्‍ने लेकर ट्रैक्‍टर से आए नेताओं को देख सुरक्षाकर्मियों ने विधानभवन के गेट बंद कर लिए तो नेता गेट पर चढ़कर नारेबाजी करने लगे। सपा विधायकों ने सरकार पर विधानभवन का गेट बंद कराकर विपक्ष का सामना करने से बचने की कोशिश का आरोप लगाया। उन्‍होंने कहा कि सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है। अपनी मनमानी पर उतारू है। 


यूपी विधानसभा में आज से बजट सत्र की शुरुआत हो रही है। 11 बजे राज्‍यपाल का अभिभाषण होगा। 22 फरवरी को यूपी का बजट पेश किया जाना है। आज सुबह से ही सपा नेताओं के तेवर को देखकर बजट सत्र के काफी हंगामेदार होने के आसार साफ नज़र आ रहे हैं। सपा विधायकों ने आरोप लगाया कि उन्‍हें देखते ही सुरक्षाकर्मियों ने विधानभवन का गेट बंद कर दिया। विधायकों ने कहा कि दुनिया में कहीं भी किसानों के ऊपर इतने हमले नहीं हुए हैं। लगता ही नहीं है कि देश में लोकतंत्र हैं। अंग्रेजी हुकूमत के समय से भी खराब स्थिति हो गई है। अपने ही देश में किसान बेगाना महसूस कर रहा है। विधायकों ने कहा कि सरकार किसानों से डर गई है।


आज हम किसानों का प्रतीक ट्रैक्‍टर लेकर यहां आए तो उन्‍होंने विधानभवन का गेट बंद कर दिया। जिलों में सपा विधायकों के आवास पर पुलिस लगा दी गई है। सरकार विधानसभा से भागना चाहती है। विधायकों ने कहा कि हम लोग विधानभवन जाना चाहते हैं लेकिन भाजपा सरकार गेट में ताला लगा रही है। जैसे किसानों को दिल्‍ली में रोक दिया। वैसे ही हम किसान के बेटों को यहां रोका जा रहा है। 


चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास धरने पर बैठे सपा विधायक

आज बजट सत्र शुरू होने से पहले सुबह नौ बजे समाजवादी पार्टी विधानमंडल दल की बैठक होने वाली थी। सुरक्षाकर्मियों ने सपा विधायकों को हाथों में गन्‍ने लिए ट्रैक्‍टर पर सवार देखा तो गेट बंद कर दिया। सपा विधायक विरोध प्रदर्शन करते हुए गेट पर चढ़ गए। सुरक्षाकर्मियों से काफी देर तक जूझने और नारेबाजी करने के बाद सपा विधायक चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास पहुंचे और धरने पर बैठ गए। 

No comments