Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा को पार्टी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है

  पश्चिम बंगाल चुनाव से ठीक पहले तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा को पार्टी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी...

 



पश्चिम बंगाल चुनाव से ठीक पहले तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा को पार्टी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। इसके अलावा उन्हें नेशनल वर्किंग कमिटी में भी शामिल किया गया है। शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री टीएमसी में शामिल हुए थे और पार्टी मुखिया ममता बनर्जी की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें रियल फाइटर बताया था। यशवंत सिन्हा अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वित्त और विदेश मंत्री थे। शनिवार को कोलकाता स्थित टीएमसी दफ्तर पहुंच यशवंत सिन्हा ने पार्टी जॉइन की थी। ममता बनर्जी की पार्टी में शामिल होने के मौके पर यशवंत सिन्हा ने कहा था कि दीदी पर हुए हमले के बाद उन्होंने तय कर लिया था कि अब टीएमसी में जाएंगे। हालांकि चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी पर हमले की बात को खारिज किया है।

No comments