कृषि कानूनों के विरोध में शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद और चक्काजाम की घोषणा की गई थी। पश्चिमी उत्तरप्रदेश में बं...
कृषि कानूनों के विरोध में शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद और चक्काजाम की घोषणा की गई थी। पश्चिमी उत्तरप्रदेश में बंद का कोई खास असर नजर नहीं आया। हालांकि भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मुख्य राजमार्गों पर बैठकर चक्काजाम किया है। भारत बंद और चक्काजाम की घोषणा के बाद यूपी के मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि भारत बंद के दौरान आम नागरिकों को समस्या नहीं होनी चाहिए।
दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर पर नए कृषि कानून के विरोध में किसान पिछले 4 महीने से आंदोलन कर रहे हैं। किसान कृषि कानून रद्द करने के साथ अन्य कई मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। किसान आंदोलन के चलते सरकार और किसानों के बीच कई दौर की वार्ताएं भी हुईं लेकिन विफल रहीं। ऐसे में लगातार किसान पिछले 4 महीने से दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं।
No comments