Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पत्नी सुनीता केजरीवाल को शुक्रवार को साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती

  दिल्ली में कोरोना के बेकाबू होते हालात के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पत्नी सुनीता केजरीवाल को शुक्रवार को साकेत स्थित मैक्स अस्पताल म...

 




दिल्ली में कोरोना के बेकाबू होते हालात के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पत्नी सुनीता केजरीवाल को शुक्रवार को साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराए जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि अस्पताल के सीनियर डॉक्टर उनकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं। हालांकि, उनकी हालत को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।


जानकारी के अनुसार, 20 अप्रैल को सुनीता केजरीवाल की कोरोना वायरस टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया था और घर पर ही इलाज करा रही थीं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री केजरीवाल ने भी खुद को क्वारंटाइन कर लिया था, लेकिन बाद में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।


बता दें कि 1993 बैच की भारतीय राजस्व सेवा (IRS) की अधिकारी रहीं सुनीता और अरविंद केजरीवाल करीब 26 साल पहले मसूरी में नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्‍ट्रेशन में मिले थे। दोनों साथ-साथ आईआरएस अधिकारी बने। इनकम टैक्स विभाग में 22 साल नौकरी करने के बाद सुनीता ने अपने पति को सपोर्ट करने के लिए साल 2016 में वॉलंटियरी रिटायरमेंट (VRS) ले लिया था। फिलहाल वह घर पर रहकर ही अपने परिवार की जिम्मेदारी संभाल रही हैं

No comments