Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर, त्रिपुरा और सिक्किम के मुख्यमंत्रियों से बात कर इन राज्यों में कोविड-19 की ताजा स्थिति पर चर्चा की।

  देश में कोरोना की दूसरी लहर ने स्थिति काफी बिगाड़ दी है। इस बिगड़े हालात के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर, त्रिपुरा और सिक्कि...

 



देश में कोरोना की दूसरी लहर ने स्थिति काफी बिगाड़ दी है। इस बिगड़े हालात के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर, त्रिपुरा और सिक्किम के मुख्यमंत्रियों से बात कर इन राज्यों में कोविड-19 की ताजा स्थिति पर चर्चा की। सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी है। आपको बता दें कि कल यानी गुरुवार को उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी बात की थी और राज्य में महामारी का हाल जाना था। 


आज पीएम मोदी के साथ राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में क्या चर्चा हुई, इस बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई।


इससे पहले, पीएम मोदी ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश, ओड़िशा, झारखंड और तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों से बात कर इन राज्यों में कोविड-19 की ताजा स्थिति पर चर्चा की थी। प्रधानमंत्री ने जम्मू एवं कश्मीर के साथ ही पुडुचेरी के उपराज्यपालों से भी बात की थी।


ज्ञात हो कि देशभर में एक दिन में आ रहे कोविड-19 के नए मामलों में से 71.81 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत 10 राज्यों से सामने आ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक दिन में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 4,14,188 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामले 2,14,91,598 पर पहुंच गए।


सबसे अधिक मामलों के 10 राज्यों की सूची में कर्नाटक, केरल, बिहार, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और राजस्थान भी शामिल हैं।

No comments