Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने सदन के स्पीकर ओम बिरला को चिट्ठी लिखकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर की संसद सदस्यता खत्म करने की मांग की है।

भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने सदन के स्पीकर ओम बिरला को चिट्ठी लिखकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर की संसद सदस्यता खत्म करने की मां...






भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने सदन के स्पीकर ओम बिरला को चिट्ठी लिखकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर की संसद सदस्यता खत्म करने की मांग की है। शशिकांत दुबे का आरोप है कि कोरोना वायरस के  B.1.617 स्ट्रेन को 'भारतीय वैरिएंट' कहकर शशि थरूर ने संसद और भारत सरकार की छवि को धूमिल करने की कोशिश की है।


शशिकांत दुबे का कहना है कि सांसद और आईटी मामलों पर संसद की स्थायी समिति के अध्यक्ष शशि थरूर ने B.1.617 को भारतीय वैरिएंट का नाम दिया, जबकि विश्व स्वास्थ्य संगठन भी इसे B.1.617 ही कहता है। शशिकांत दुबे का कहना है, 'यह समझ के परे है कि एक भारतीय सांसद ऐसे अवैज्ञानिक और भारतीयों के प्रति अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल कैसे कर सकता है? भारत सरकार सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को लिख चुकी है कि इंडियन वैरिएंट शब्द को हटा दिया जाए, इसके बावजूद थरूर ने इसका इस्तेमाल किया'।


शशिकांत दुबे ने यह भी कहा कि स्थायी समिती संसद का विस्तार होती है लेकिन शशि थरूर ने इस कमेटी को कांग्रेस पार्टी का विस्तार बना दिया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शशि थरूर को देश से ज्यादा अपनी पार्टी और राहुल गांधी के एजेंडा की चिंता है।



शशिकांत दुबे ने संविधान की 10वीं अनुसूची के प्रावधानों के तहत थरूर की सदस्यता खत्म करने की मांग की है। 


उन्होंने लिखा, 'थरूर अपनी पार्टी और विदेशों में बैठे गॉडफादर के कहने पर ट्विटर को सरकार के खिलाफ कार्रवाई में मदद कर रहे हैं। थरूर अपने हाल के ट्वीटस के जरिए जिम्मेदार व्यवहार की सारी सीमाओं को पार कर चुके हैं। यह एक तरह से दुश्मन देशों की मदद करना है। इसी कारण उनकी लोक सभा सदस्यता तुरंत खत्म कर दी जानी चाहिए।'


No comments