जयपुर राजस्थान की सियासी उठापटक के बीच सोमवार देर रात पुलिस महकमें में बड़ा बदलाव देखने को मिला। राज्य सरकार ने रात करीब सवा 11 बजे 15 आई...

जयपुर राजस्थान की सियासी उठापटक के बीच सोमवार देर रात पुलिस महकमें में बड़ा बदलाव देखने को मिला। राज्य सरकार ने रात करीब सवा 11 बजे 15 आईपीएस के तबादले कर दिए। इनमें आठ जिलों के एसपी भी बदले गए हैं। वहीं बड़ी बात यह भी है कि हाल ही शराब तस्करी के मामले को लेकर विवादों में आए सिरोही जिले के एसपी हिम्मत अभिलाष टांक का भी अब ट्रांसफर कर दिया गया है। उन्हें अब पुलिस ट्रेनिंग सेंटर, किशनगढ़ अजमेर में प्राचार्य पद लगाया गया है। इसी तरह नागौर एसपी श्वेता धनकड़ को जयपुर कमिश्नरेट में डीसीपी ट्रैफिक लगाया गया है। वहीं चर्चित आईपीएस पंकज चौधरी को भी इ स तबादला सूची में पोस्टिंग दे दी गई है। चार ट्रांसफर खास सुर्खियों में उल्लेखनीय है कि प्रदेश पुलिस महकमें में हुए तबादला सूची में चार ट्रांसफर अलग-अलग वजहों से सुर्खियों में है। इसमें मुख्य रूप से सिरोही जिले के एसपी हिम्मत अभिलाष टांक का ट्रांसफर है, जिन पर शराब तस्करों से मिलीभगत का आरोप लगा है। इससे पहले भी एसपी हिम्मत अभिलाष का जयपुर और जालोर में पुलिस अधिकारी रहते हुए विवादों से नाता रहा था। इसी तरह नागौर एसपी श्वेता धनकड़ पर सांसद हनुमान बेनीवाल ने तीन दिन पहले ही सट्टा माफियाओं से मिलीभगत का आरेाप लगाया था। उन्हें अब जयपुर ट्रेफिक पुलिस उपायुक्त लगाया गया है। इसी तरह चित्तौड़गढ़ में भी सीआईडी क्राइम ब्रांच ने लॉकडाउन के दौरान मादक पदार्थों की तीन चार बार बड़ी खेप पकड़ी थी। इसमें जिला पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे थे। इसके चलते चितौडगढ़ एसपी दीपक भार्गव को हटाकर अब उन्हें एसओजी में एसपी लगाया है। जयपुर के वैशाली नगर में सुरंग खोदकर चांदी की सिल्लियां ले जाने वाले घटना का खुलासा करने वाले राजेश सिंह को अब सवाई माधोपुर का एसपी लगाया गया है। वहीं चर्चित आईपीएस पंकज चौधरी को भी पोस्टिंग दी गई है। आईपीएस पंकज चौधरी बने स्टेट डिजास्टर रेस्पांस फोर्स में कमांडेंटदो शादियों के मामले में बर्खास्त हुए आईपीएस पंकज चौधरी को भी अब राज्य सरकार ने पाोस्टिंग दे दी है। उन्हें स्टेट डिजास्टर रेस्पांस फोर्स में कमांडेंट लगाया है। पंकज चौधरी को गत भाजपा सरकार के समय पर केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने कैट में चुनौती दी थी। कैट की प्रधान पीठ ने पंकज चौधरी को बहाल करने के आदेश दिए थे। लिहाजा अब चौधरी राज्य सरकार ने पोस्टिंग दे दी है।
आईपीएस का नाम | वर्तमान पद | नया पद |
हिम्मत अभिलाष टांक | सिरोही, एसपी | प्राचार्य राजस्थान पुलिस ट्रेनिंग सेंटर, किशनगढ़ |
श्वेता धनखड़ | नागौर ,एसपी | पुलिस उपायुक्त , जयपुर ट्रैफिक |
दीपक भार्गव | चित्तौडगढ़ ,एसपी | एसओजी , एसपी |
राजेश सिंह | एसओजी , एसपी | सवाई माधोपुर ,एसपी |
चुनाराम जाट | प्रतापगढ़ ,एसपी | सीआईडी, सीबी जयपुर . एसपी |
सुधीर चौधरी | सवाई माधोपुर , एसपी | राजसमंद , एसपी |
भुवन भूषण यादव | राजसमंद , एसपी | डीएसपी ईस्ट, जोधपुर |
राजेंद्र प्रसाद गोयल | एसपी, एसीबी, उदयपुर | चित्तौडगढ़ , एसपी |
प्रहलाद सिंह | एसपी, एसीबी , जयपुर | डिप्टी कमिश्नर , जयपुर शहर |
आदर्श सिधू | डिप्टी कमिश्नर, जयपुर शहर | प्रतापगढ़ , एसपी |
अभिजीत सिंह | डिप्टी कमिश्नर, जयपुर शहर | नागौर , एसपी |
धर्मेंद्र सिंह | डिप्टी कमिश्नर जोधपुर शहर | एसपी सिरोही |
हर्षवर्धन अग्रवाल | एडीसी, राज्यपाल | एसपी सीआईडी- सीबी जयपुर |
राजऋर्षि राज | एडिशनल कमिश्नर जयपुर | एडीसी राज्यपाल |
पंकज चौधरी | कोई पद नहीं | स्टेट डिजास्टर रेस्पांस फोर्स के कमांडेंट |
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3clfryT
https://ift.tt/2Rvy3F0
No comments