पटना राजधानी सहित पूरे बिहार में बारिश हो रही है। आनेवाले दो दिनों तक यही स्थिति बनी रहेगी। शनिवार को राज्य में रुक-रुक कर बारिश होती रही...

पटना राजधानी सहित पूरे बिहार में बारिश हो रही है। आनेवाले दो दिनों तक यही स्थिति बनी रहेगी। शनिवार को राज्य में रुक-रुक कर बारिश होती रही। कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने पहले से ही येलो अलर्ट जारी कर रखा है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण और गोपालगंज में ज्यादा बारिश की संभावना है। इसके अलावा उत्तर मध्य बिहार और दक्षिण पूर्व बिहार के जिलों में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, सीतामढ़ी, मधुबनी, शिवहर और समस्तीपुर में सामान्य से अधिक बरसात की संभावना है। बारिश से तापमान में गिरावट लगातार बारिश होने की वजह से पटना सहित कई शहरों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है। उमस भी परेशान नहीं कर रहा है। वहीं, रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह से आम जन-जीवन पर असर पड़ा है। सबसे ज्यादा फुटकर दुकानदार परेशान हैं। नदियों के जलस्तर में बढ़ोत्तरी बिहार ही नहीं देश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। जिसकी वजह से नदियों के जलस्तर में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। राज्य के कुछ जिले बाढ़ की वजह से परेशान हैं। सड़कों के ऊपर नदी का पानी बह रहा है तो कई शहर जल जमाव से हलकान हैं। नेपाल से पानी छोड़े जाने की वजह से भी नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। पटना के गंगा घाटों पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है।
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3xyUatz
https://ift.tt/3vGUoh1
No comments