Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

Crocodile in Dam : बिहार में चूहों के बाद अब मगरमच्छों के निशाने पर बांध, सुरंग में मिले अंडे किसी के भी उड़ा देंगे होश

नागेंद्र नारायण, बगहा: साल 2017 में बिहार के तत्कालीन जल संसाधन राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह का एक बयान सुर्खियों में आ गया था। उन्होंने कहा ...

नागेंद्र नारायण, बगहा: साल 2017 में बिहार के तत्कालीन जल संसाधन राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह का एक बयान सुर्खियों में आ गया था। उन्होंने कहा था कि बिहार के बांधों को चूहे नुकसान पहुंचा रहे हैं। लेकिन इस वीडियो को देखकर इंजीनियर भी हैरान-परेशान हो गए हैं। बिहार में चूहों के बाद अब मगरमच्छ बाढ़ से समय में बांध के लिए बड़ा खतरा बन गए हैं। चूहों के बाद मगरमच्छ से बांध को खतराबगहा के पिपरा पिपरासी तटबंध में मगरमच्छ के सुरंग बनाए जाने की सूचना के बाद जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की नींद उड़ गई। सुरंग की सूचना के बाद जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता प्रकाश दास के नेतृत्व में एक्सपर्ट की टीम ने तटबंध का जायजा लिया। यहां जो कुछ दिखा वो किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी था। मगरमच्छों ने बांध के अंदर न सिर्फ सुरंग बना डाली है बल्कि वहां अंडे तक दे दिए हैं। 10 फीट की सुरंग में मगरमच्छ के अंडे मिलेजल संसाधन विभाग के अभियंताओ को आशंका है कि मगरमच्छ अन्य कई स्थानों पर सुरंग बना सकते हैं। ऐसे में पानी के दबाव के कारण बांध के क्षतिग्रस्त होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। पिपरा पिपरा के तटबंध में पिपरासी के समीप कटावरोधी कार्य करने के दौरान मगरमच्छ के कई अंडे मिले जिसे करीब 10 फीट सुरंग बनाकर दिया गया था। अब मगरमच्छ के अंडों को वन विभाग ने बरामद कर सुरक्षित कर दिया है। वहीं निरीक्षण के बाद मुख्य अभियंता ने युद्धस्तर पर सभी सुरंग को बंद करने का आदेश दिया है। 2017 में चूहों का था आतंक!2017 की बाढ़ के दौरान तत्कालीन जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने मीडिया से कहा था कि का कारण चूहे हैं क्योंकि चूहों ने तटबंध में छेद कर दिए, जिससे बाढ़ रोकने में बांध नाकाम हो गए। ललन सिंह के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में बयानों की बाढ़ आ गई थी। लोग यहां तक पूछने लगे थे कि क्या बिहार के बांध इतने कमजोर हैं कि चूहों का हमला तक नहीं सह पाए। खैर, अब मामला आगे बढ़ गया है और बात मगरमच्छ तक आ गई है। लेकिन इस बार सबूत के तौर पर अंडे हैं।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3jzYNQe
https://ift.tt/3jujZr8

No comments