Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

Lalu Yadav Birthday : 14 की राबड़ी और 25 साल के लालू... 'ईह' से 'साहेब' तक

पटना बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव का आज 74वां जन्मदिन है। पूर्व मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी केक खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। 6...

पटना बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव का आज 74वां जन्मदिन है। पूर्व मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी केक खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। 60 साल से पहले दोनों ने सात फेरे लिए थे। तब से जीवन के हर रंग देखे। खुशी के मौके पर लालू यादव राबड़ी को गुलाब का फूल देते हैं। तो राबड़ी देवी उन्हें बड़े प्यार से 'साहेब' कहकर बुलाती हैं। 6 साल की उम्र में पटना आ गए थे लालू देश की आजादी के अगले साल 1948 में आज ही के दिन यानी 11 जून को छपरा के फुलवरिया में लालू यादव का जन्म हुआ था। 6 साल की उम्र में (1954) अपने भाई के पास लालू यादव पटना आ गए। इसके बाद पटना के ही होकर रह गए। लालू यादव की पढ़ाई-लिखाई, नेतागीरी, नौकरी, फिर नेतागीरी का सफर बेहद दिलचस्प है। लालू यादव का राजनीतिक करियर बेहद सफल रहा। उन्होंने एक विरासत खड़ा किया, जो आज भी कामयाब है। 14 की राबड़ी और 25 के लालू की शादी लालू यादव के जीवन में राबड़ी देवी का आगमन 1973 में हुआ। तब लालू यादव नेतागीरी में रम चुके थे। शादी के वक्त राबड़ी की उम्र 14 साल थी। लालू यादव 25 साल के थे। शादी के तीन साल बाद यानी 1976 में गवना हुआ। अगले साल 1977 में लालू यादव सांसद बन गए। शादी के बाद लालू यादव पटना विश्वविद्यालय के अध्यक्ष बने और गवना के बाद सांसद। लालू यादव अपने लिए राबड़ी को लकी मानते हैं। जब भी खुशी का मौका होता है तो लालू यादव राबड़ी देवी को गुलाब का फूल देना नहीं भूलते। शादी के 22 साल बाद 'ईह' से बने 'साहेब' मगर राबड़ी देवी के लिए लालू यादव 'ईह' ही बने रहे। बिहार के ग्रामीण इलाके में पत्नियां अपने पति के लिए 'ईह' शब्द का इस्तेमाल करती हैं। लालू यादव को साहेब तक पहुंचने में 22 साल लग गए। तब तक लालू यादव का राजनीतिक करियर बुलंदियों पर पहुंच गया, लेकिन राबड़ी देवी के लिए 'साहेब' नहीं बन पाए। लालू यादव तब तक बिहार के लिए साहेब (मुख्यमंत्री) बन चुके थे। 1995 में जब लालू यादव दोबारा सीएम बने तो राबड़ी देवी ने लालू यादव को 'ईह' कहना बंद कर दिया। शादी के 22 साल और 9 बच्चों के जन्म के बाद उन्होंने लालू यादव को 'साहेब' कहकर बुलाना शुरू कर दिया। बिहार की राजनीति बेटों के हवाले जिसके लिए लालू यादव मशहूर रहे हैं, उससे (मंच) पिछले 3-4 साल से दूर हैं। बिहार और पार्टी की राजनीति दोनों बेटों के हवाले कर चुके हैं। खुद दिल्ली में बेटी के पास स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। हालांकि सोशल मीडिया के जरिए राजनीति में दखल बनाए हुए हैं। लालू यादव के पटना आने की चर्चा कई बार छिड़ी लेकिन फिलहाल स्वास्थ्य साथ नहीं दे रहा है। मगर जब-जब लालू यादव के पटना आने की बात छिड़ती है, तब तब बिहार की सियासत कुलाचें मारने लगती है। लालू यादव के जन्मदिन पर उनके सियासी दुश्मन भी शुभकामना संदेश देना नहीं भूलते, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम भी शुमार है।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3wjQmw8
https://ift.tt/3wfy67a

No comments