Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

आरोग्यधाम परिसर में शनिवार को संघ पदाधिकारियों के साथ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट महामंत्री चंपत राय की बैठक

  एक बार फिर आरोग्यधाम परिसर में शनिवार को संघ पदाधिकारियों के साथ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट महामंत्री चंपत राय की बैठक हुई। उन्होंने मं...

 




एक बार फिर आरोग्यधाम परिसर में शनिवार को संघ पदाधिकारियों के साथ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट महामंत्री चंपत राय की बैठक हुई। उन्होंने मंदिर निर्माण के चल रहे कामों की जानकारी दी। संघ पदाधिकारियों ने मंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीन पर उठे सवालों के बारे में राय से सवाल जवाब किए। कुछ ऐसी भी चर्चा है कि ट्रस्ट में कुछ फेरबदल भी किया जा सकता है। 



राष्ट्रीय चिंतन बैठक में शनिवार को द्वितीय सत्र में संघ प्रमुख की मौजूदगी में स्वदेशी वस्तुओं की बिक्री व उसको बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। लघु उद्योग को मजबूत बनाने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार मुहैया कराने पर विचार किया गया। बैठक में कहा गया कि देश की तरक्की के लिए एक जिला एक उत्पाद योजना अच्छी है। इसे धरातल पर लाने की जरूरत है। कहा कि फिरोजाबाद की चूड़ियां, अलीगढ़ का ताला, मेरठ के पीतल के बर्तन व खेल का सामान प्रसिद्ध हैं। खाद्य सामग्रियों को भी बढ़ावा देने की बात कही गई। चित्रकूट में बनने वाले लकड़ी के खिलौनों को लघु उद्योग के रूप में बढ़ावा देने की जरूरत बताई गई। 



संघ के लोगों को भोजन करा रहे दंपती

संघ की बैठक में आने वाले पदाधिकारियों को संघ से जुडे़ कार्यकर्ताओं के साथ उनकी पत्नी भी भोजन बनाने व परोसने का कार्य कर रही हैं। जिनकी सेवा विशेष रूप से ली जा रही है। दंपती मिलकर भोजन परोस रहे है। खास बात यह है कि कई प्रदेशों से संघ के पदाधिकारी आए हैं। उनके भोजन के लिए उसी प्रदेश के रहने वाले दंपती को लगाया गया है। सुबह 13 दायित्ववान कार्यकर्ता दंपती के साथ संघ के पदाधिकारियों को देसी परंपरा के तहत भोजन करा रहे हैं।


 

कामदनाथ मंदिर में माथा टेकने पहुंचे राममाधव

आरएसएस की राष्ट्रीय चिंतन बैठक में मौजूद राष्ट्रीय प्रचारक राममाधव ने शनिवार की देर शाम को भगवान कामदनाथ मंदिर में माथा टेका। इसके बाद कुछ और मंदिरों में जाकर साधु-संतों से मिलकर आशीर्वाद लिया। उन्होेंने बताया कि शनिवार को संघ की दोनों सत्र की बैठक में वह शामिल हुए हैं। राष्ट्रहित से लेकर संघ की गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। इससे ज्यादा वह कुछ नहीं बोले।


बाल-बाल बचे संगठन सचिव

डीआरआई के आरोग्यधाम गेट के पास आरएसएस की राष्ट्रीय चिंतन बैठक स्थल की ओर जा रही बोलेरो पर तीर्थयात्रियों से भरे ट्रैैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे बोलेरो सवार डीआरआई के संगठन सचिव अभय महाजन बाल-बाल बचे। बोलेरो आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई।


घटना की जानकारी होते ही नयागांव थाने की पुलिस टीम पहुंची और ट्रैक्टर समेत चालक को थाने लेकर गई। तीर्थयात्रियों ने पुलिस की कार्रवाई का कड़ा विरोध कर कहा कि जब किसी वाहन में कोई चोटिल नहीं हुआ तो फिर क्यों कार्रवाई की जा रही है। उधर, बोलेरो में मौजूद डीआरआई के अन्य कर्मचारियों ने पुलिस सूचना देकर कार्रवाई करने की मांग की।


No comments