पटना बिहार के नेता जाति हित को जरूर साधते हैं। वैसे भी राजनीति में काबीलियत से पहले जाति देखी जाती है। जाति के हिसाब से ही सारी गोटियां फ...

पटना बिहार के नेता जाति हित को जरूर साधते हैं। वैसे भी राजनीति में काबीलियत से पहले जाति देखी जाती है। जाति के हिसाब से ही सारी गोटियां फिट की जाती है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय को लगता है कि एनडीए में भूमिहार नेताओं को तरजीह नहीं दी जा रही है। 'NDA में भूमिहार बेचारा हो गया' भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय ने कहा कि 'बिहार NDA में भूमिहार बेचारा हो गया है। तभी तो.. कभी हजारी जी हड़काते हैं, कभी चौधरी जी आसन को डराते हैं, कभी सहनी जी औकात की बात करते हैं और हम सब मजे ले रहे हैं।' BJP के बड़े नेता ट्वीट में टैग संतोष राय ने अपने ट्वीट को भूमिहार समाज से आने वाले बीजेपी के सभी बड़े नेताओं को टैग किया है। डॉक्टर सीपी ठाकुर, गिरिराज सिंह, मनोज सिन्हा, विजय सिन्हा, विजय चौधरी, राकेश सिन्हा, देवेश कुमार और विवेक ठाकुर का नाम शामिल है। उनके ट्वीट पर कई तरह के कमेंट भी आ रहे हैं। माना जाता है कि संतोष रंजन राय केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के काफी करीबी हैं। सहनी ने जीवेश को कहा था दलाल नौकरशाही को लेकर नीतीश कैबिनेट से बगावत करने वाले समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने मंत्री जीवेश मिश्रा को दलाल तक कह दिया था। इसके पहले विधानसभा सत्र में मंत्री सम्राट चौधरी ने विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा को व्याकुल होने की जरूरत नहीं कह कर हंगामा मचा दिया था। इसको लेकर बीजेपी नेता संतोष रंजन राय ने सवाल खड़ा किया है।
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3qOzz2e
https://ift.tt/3jPFUZO
No comments