पटना मोदी मंत्रिमंडल में 43 मंत्रियों को शामिल किया गया। देर रात सभी के विभागों का भी बंटवारा कर दिया गया। दर्जनभर मंत्रियों से इस्तीफा भ...

पटना मोदी मंत्रिमंडल में 43 मंत्रियों को शामिल किया गया। देर रात सभी के विभागों का भी बंटवारा कर दिया गया। दर्जनभर मंत्रियों से इस्तीफा भी लिया गया। बिहार से भी दो मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। पारस बने खाद्य प्रसंस्करण मंत्री केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार के बाद शपथ लेने वाले मंत्रियों के बीच मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया गया। लोक जनशक्ति पार्टी संसदीय दल के नेता पशुपति कुमार पारस को मोदी सरकार में खाद्य प्रसंस्करण विभाग की जिम्मेवारी दी गई। पहले इस मंत्रालय की मंत्री अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल थीं। पशुपति पारस हाजीपुर से सांसद हैं और भतीजे चिराग पासवान से पार्टी पर कब्जे को लेकर सुर्खियों में हैं। इस्पात मंत्री बनाए गए आरसीपी सिंह नौकरशाह से नेता बने और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह को देश का इस्पात मंत्री बनाया गया है। आरसीपी सिंह को नीतीश कुमार का करीबी माना जाता है। जेडीयू कोटे से एकमात्र मंत्री आरसीपी सिंह ने शपथ ली है। फिलहाल वो राज्यसभा के सांसद हैं। गिरिराज सिंह का बदला गया मंत्रालय बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह के मंत्रालय में बदलाव किया गया है। पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन विभाग उनसे ले लिया गया। गिरिराज सिंह को नई जिम्मेदारी दी गई है। गिरिराज सिंह देश के नए ग्रामीण विकास मंत्री बनाए गए हैं। भूपेंद्र यादव बने देश के श्रम मंत्री बिहार बीजेपी प्रभारी और राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव को श्रम और पर्यावारण मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई। राजस्थान से आने वाले भूपेंद्र यादव को संगठन का आदमी माना जाता है। नए मंत्रालय, मिनिस्ट्री ऑफ को-ऑपरेशन का अतिरिक्त प्रभार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दिया गया।
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3wnL0zk
https://ift.tt/2SUeXcx
No comments