Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

बरेली में छिपा था सुरेश रैना के फूफा की हत्या का आरोपी, पुलिस ने छापा मारकर दबोचा

आरबी लाल, बरेली पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के फूफा की हत्या में शामिल एक अभियुक्त छज्जू उर्फ छैमार को रविवार को उत्तर प्रदेश के बरेली क...

आरबी लाल, बरेली पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के फूफा की हत्या में शामिल एक अभियुक्त छज्जू उर्फ छैमार को रविवार को उत्तर प्रदेश के बरेली के बहेड़ी से गिरफ्तार किया गया है। वह यहां अपने गांव पचपेड़ा में कई दिनों से छुपकर रह रहा था लेकिन पुलिस को इसकी सूचना मिल गई और उसे धर दबोचा गया। पंजाब पुलिस उसे गिरफ्तार करके अपने साथ पठानकोट ले गई है। अभियुक्त छज्जू उर्फ छैमार को एसटीएफ बरेली और पंजाब पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ सत्यसेन यादव ने बताया कि एसटीएफ फील्ड यूनिट इकाई बरेली के निरीक्षक अजयपाल सिंह के नेतृत्व में एक टीम को सूचना मिली कि पंजाब प्रांत के पठानकोट में मशहूर क्रिकेटर सुरेश रैना के रिश्तेदार के घर में घुसकर डकैती डालने वाले गिरोह का एक वांछित अभियुक्त छज्जू उर्फ छैमार अपने गांव बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव पचपेड़ा में छुप कर रह रहा है। इस सूचना को पंजाब पुलिस से साझा करते हुए उसे बरेली बुलाया गया। पिछले साल अगस्त में डाली थी डकैती रविवार को एसटीएफ बरेली और पंजाब पुलिस ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर छज्जू उर्फ छैमार के घर छापामारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। छैमार ने अपने गिरोह के साथियों के साथ पंजाब के पठानकोट में क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा अशोक कुमार के घर डकैती डाली थी और इस दौरान उनकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने बताया कि रैना के फूफा अशोक कुमार पठानकोट पंजाब में रहकर ठेकेदारी का काम करते थे। उन्होंने अपना मकान आबादी से थोड़ी दूरी पर ग्राम पर फरियाल में बनाया था। डकैती के लिए उनके मकान की पहले रेकी की गई और फिर 19-20 अगस्त 2020 को रात में डकैतों ने छत पर चढ़कर सो रहे लोगों को डंडों से पीटकर जख्मी कर दिया। इसमें अशोक कुमार की मौत हो गई थी। उसकी मां सत्या देवी, पत्नी आशा देवी और दो बच्चे भी घायल हो गए। इस मामले में शाहपुर पौड़ी थाने में मुकदमा दर्ज था। गिरोह में महिलाएं भी थीं पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार छज्जू उर्फ छैमार ने पूछताछ में बताया कि वह अपने साथी मोहब्बत, शाहरुख, राशिद आमिर और तीन महिलाओं के साथ शाहपुर कौड़ी पंजाब में रहकर चादर और फूल बेचते थे। इनके पास एक टेंपो था, जिससे ये लोग महिलाओं के साथ घूमकर रेकी करते थे। ये महिलाएं दिन में फूल बेचने के बहाने अशोक कुमार के घर में घुस गईं और सूचना जुटा ली। फिर गैंग के सदस्यों को सारी जानकारी बता दी। अशोक का घर चिन्हित कर दिया। रात में घुसकर छत पर सो रहे परिवार के लोगों को डंडों से मारकर जख्मी कर दिया। फिर घर में रखे जेवर और धन लूटकर फरार हो गए। इस घटना में शामिल छैमार के कुछ साथी पहले ही पकड़े जा चुके हैं लेकिन छज्जू उर्फ छैमार भागकर हैदराबाद चला गया। वहां कुछ दिन रहने के बाद बरेली के बहेड़ी में अपने गांव लौट आया और यहां रह रहा था लेकिन पुलिस से बच न सका।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/2VY94fx
https://ift.tt/3ew9CzN

No comments