Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

हरियाणा-हिमाचल को मिले नए राज्यपाल, बंडारू दत्तात्रेय और राजेंद्रन विश्वनाथ को जिम्मेदारी

चंडीगढ़ हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं राजेंद्रन विश्वनाथ को दत्तात्रेय की ...

चंडीगढ़ हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं राजेंद्रन विश्वनाथ को दत्तात्रेय की जगह हिमाचल का गवर्नर बनाया है। मोदी कैबिनेट की संभावित फेरबदल से ऐन पहले 8 राज्यों में नए राज्यपाल बनाए गए हैं। केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया। बंडारू दत्तात्रेय (74) को साल 2019 में हिमाचल प्रदेश का नियुक्त किया गया था। उनका जन्म हैदराबाद में 12 जून 1947 को हुआ था। उन्होंने ओसमानिया यूनिवर्सिटी से बीएससी की डिग्री हासिल की। वह 1998 में वाजपेयी सरकार में शहरी विकास मंत्री भी रह चुके हैं। 1999 में बंडारू दत्तात्रेय केंद्रीय रेल राज्यमंत्री बने थे। 2014 में मोदी सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान वह केंद्रीय राज्यमंत्री श्रम और रोजगार (स्वतंत्र प्रभार) बनाए गए थे। बंडारू दत्तात्रेय आरएसएस की पृष्ठभूमि से आते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत संघ प्रचारक के तौर पर की थी। बंडारू दत्तात्रेय की जगह राष्ट्रपति ने राजेंद्रन विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल का नया गवर्नर नियुक्त किया है। राजेंद्रन हिमाचल के 28वें राज्यपाल होंगे। बंडारू दत्तात्रेय को उनका कार्यकाल पूरा होते ही हरियाणा भेज दिया गया। राजेंद्रन मूलरूप से गोवा निवासी हैं। वह गोवा विधानसभा के स्पीकर भी रह चुके हैं और बीजेपी के वरिष्ठ नेता माने जाते हैं।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/2UnMo7C
https://ift.tt/2V2UToU

No comments