Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

शाबाश! खानाबदोश परिवार की बेटी की जिंदगी बचाने में महीनेभर जुटी रही पुलिस, अपहरणकर्ता ने 10 हजार में था बेचा

अर्जुन अरविंद कोटा। पुलिस हमेशा उन्हीं लोगों की मदद करती है, जो सशक्त या पढ़े-लिखे है। या फिर अपने अधिकारों के लिए लड़ना जानते हैं। अमूमन...

अर्जुन अरविंद कोटा।पुलिस हमेशा उन्हीं लोगों की मदद करती है, जो सशक्त या पढ़े-लिखे है। या फिर अपने अधिकारों के लिए लड़ना जानते हैं। अमूमन यही धारणा पुलिस के बारे में हमें सुनने को मिलती है। लेकिन राजस्थान के कोटा पुलिस ने इससे पलट लोगों के धारणा बदलने वाले कार्य में सफलता हासिल की है। दरअसल कोटा में राजस्थान पुलिस ने मानवीयता की बडी छाप छोडी हैं। कहानी उन परिवारों के दिल को पसीजने वाली जरूर हैं, जिनके आंगन में बेटियां खेलती हैं। वहीं उन लोगों में भी न्याय की उम्मीद जगाएगी, जो कमजोर और असहाय वर्ग से आते हैं। आपको बता दें कि कोटा पुलिस ने सराहनीय कदम उठाते हुए 9 साल की एक बालिका की जिंदगी नरक होने से बचाया हैं। पता चला है जुलाई में खानाबदोश परिवार की एक बेटी का अपहरण हुआ था, इसके बाद जब पुलिस को इस संबंध में सूचना मिली, तो महीनेभर जुटकर पुलिस ने ना सिर्फ अपहरणकर्ताओं से बच्ची को बचाया। वहीं अपहरणकर्ता को भी दबोच लिया। ऐसे घटित हुई थी घटना पुलिस सूत्रों ने बताया कि शहर के रेलवे कॉलोनी थाना इलाके में एक परिवार पुलिया के नीचे फुटपाथ पर झोपडी में रहता हैं। परिवार की महिला ने थाने में 22 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज करवाई। वह दिहाडी नहीं मिलने पर मांगने के लिए झोपडी से निकल गई थी। वापस लौटी तो बड़ी बेटी ने बताया कि छोटी बहन झोपडी में नहीं हैं। कहा चली गई पता नहीं। चार दिन मां बेटी को तलाशकर थक गई। बच्ची का पिता बीमार रहता है। शराब का आदी हैं। मां ही परिवार को पालती है या तो दिहाडी मजदूरी करके या कुछ मांगकर बच्चों की भूख मिटाती हैं। लापता हुई बालिका महज 9 साल की हैं। मां- कहां-कहां उसे ढूंढती। आखिरकार पुलिस की शरण ली। घटनाक्रम बताया। पुलिस सरगर्मी से करती रही तलाशपुलिस ने बताया कि 9 साल की बच्ची के अचानक रेलवे स्टेशन इलाके से गायब होने की घटना को रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस के प्रभारी मुनिन्द्रसिंह गंभीरता से लिया। इसके बाद एसपी डॉ विकास पाठक के निर्देशन में कार्यवाही शुरू की गई। पहले बच्ची के गायब होने का मामला दर्ज किया। इसके बाद सरगर्मी से तलाश शुरू की गई। पुलिस ने कोटा रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज तलाशे। बच्ची एक महिला और एक पुरूष के साथ दिखाई दी। वे मध्यप्रदेश की ओर जाने वाली ट्रेन में बैठते दिखाई दिए। पुलिस को शक हुआ, बच्ची को अपहरण करके ले जाया गया हैं। अपहरणकर्ताओं की पहचान नहीं हो पा रही थी इसके बाद पुलिस ने जब जांच आगे बढ़ाई, तो पता चला कि आरोपी महिला- पुरुष मध्यप्रदेश के रतलाम के आसपास के हैं। इसके बाद फुटेज रतलाम व पीडित मां और झोपडी के आसपास रहने वाले लोगों को दिखाए गए। लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस को जानकारी मिली कि अपहरण करने वाले महिला-पुरुष इंद्रा रसोई में खाना खाने जाते थे। जहां भी उनका नाम पता नहीं मिला। लेकिन पुलिस ने हिम्मत नहीं हारी। बालिका और उसे अपहरण करके ले जाने वाले महिला-पुरूष की तलाश में जुटी रही। 2 हजार मजदूरों को दिखाए फुटेज व फोटो, तब हुई पहचानरेलवे कॉलोनी थाना प्रभारी मुनिन्द्रसिंह ने बताया कि पुलिस ने रेलवे स्टेशनों के फुटेज और आरोपियों के फोटो मध्यप्रदेश से लेकर कोटा में मजदूरी करने वाले करीब 2 हजार मजदूर परिवारों को दिखाए, लेकिन पहचान नहीं हो पा रही थी। लेकिन लगातार ऑपरेशन में जुटी को आखिरकार एक मजदूर ने लीड दे दी। मजदूर ने आरोपियों की पहचान की। महिला अनिता और उसके पति अशोक उर्फ सुक्का के रूप में पहचान हुई, दंपत्ति मध्यप्रदेश के जिला रतलाम के थाना रावटी के गांव खेरारूंदी के रहने वाले निकले। अपहरणकर्ता पति-पत्नी की पहचान होने के बाद पुलिस ने गांव ने उसके गांव में दबिश दी और आखिरकार बालिका का दस्तयाब कर लिया। साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया पुलिस ने आगे पूछताछ तो आगे भी चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। पता चला आरोपी पति-पत्नी ने बालिका को दस हजार रूपए में आरोपी महिला के चाचा अमर सिंह के बेटे गवरसिंह से शादी के लिए बेच दिया था। इसके बाद दस हजार रुपए की सौदेबाजी करके खरीदी बालिका के साथ 20 साल के गवरसिंह दुष्कर्म करता रहा , उसे हवस का शिकार बनाई। पुलिस ने इस आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अब रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। यहां से कोर्ट ने तीनों को 22 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर भेजा हैं। अब पुलिस तीनों मुलजिमों से कडी पूछताछ कर रही हैं।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3z6gMmh
https://ift.tt/3sz4nVP

No comments