Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

Anant Singh : अनंत सिंह को इंसाफ दिलाएगी RJD, सड़क पर उतरने का प्लान, एक और हत्याकांड में आया नाम

पटना बाहुबली विधायक अनंत सिंह को इंसाफ नहीं मिला तो आरजेडी के कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे। नीतीश कुमार से उन्हें न्याय दिलाने के लिए प्रदर...

पटना बाहुबली विधायक अनंत सिंह को इंसाफ नहीं मिला तो आरजेडी के कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे। नीतीश कुमार से उन्हें न्याय दिलाने के लिए प्रदर्शन करेंगे। आरजेडी के सीनियर नेता और मनेर विधायक भाई वीरेंद्र ने ऐलान किया है। रघुनाथ मर्डर केस में आया अनंत सिंह का नाम दरअसल बाढ़ के हिस्ट्रीशीटर रघुनाथ को 16 गोलियां मारी गई। इसी मामले में पटना के बेऊर जेल में बंद मोकामा के विधायक अनंत सिंह का नाम आया है। इसके बाद से राजनीति शुरू हो गई। अनंत सिंह पर जेल में बैठकर साजिश रचने का आरोप लगा है। अब अपने विधायक के समर्थन में आरजेडी आ गई। अनंत सिंह के बचाव में उतरी आरजेडी आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता भाई बीरेन्द्र ने कहा है कि अनंत सिंह को गलत केस में सरकार जानबूझकर जेल में रखी हुई है। एक दूसरे केस में हत्या करने की साजिश में उन पर फिर से मुकदमा कर दिया गया। FIR में उनका नाम नहीं था। साजिशकर्ता में उनका नाम जोड़ा गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि अनंत सिंह को न्याय नहीं मिला तो राजद के कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे। क्या है पूरा मामला बाढ़ के भदौर थाने के बकमा गांव में शनिवार को कुख्यात रघुनाथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसी मामले में पीड़ित पक्ष ने ही अनंत सिंह पर साजिश रचने का आरोप लगाया है। पटना के आईजी संजय सिंह ने मीडिया से कहा कि घटना घटी है, अभी जांच हो रहा है। अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा गया है। जांच और सबूतों के आधार पर केस की समीक्षा की जाएगी। फिर आगे की कार्रवाई होगी।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3lRrkSJ
https://ift.tt/3Ay2wDk

No comments