Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

Bihar News : महिला मरीजों के प्राइवेट पार्ट की जांच पुरुष डॉक्टर ने की, भागलपुर के मायागंज अस्पताल में हंगामा, छेड़खानी का आरोप

भागलपुर मायागंज अस्पताल (भागलपुर) के जूनियर डॉक्टर पर आरोप है कि उन्होंने महिलाओं के प्राइवेट पार्ट की जांच की। यहां ओपीडी में गुरुवार को...

भागलपुर मायागंज अस्पताल (भागलपुर) के जूनियर डॉक्टर पर आरोप है कि उन्होंने महिलाओं के प्राइवेट पार्ट की जांच की। यहां ओपीडी में गुरुवार को सुबह 10 बजे तक कोई महिला डॉक्टर मौजूद नहीं थी। इसके बाद जमकर बवाल हुआ। मायागंज अस्पताल के जूनियर डॉक्टर पर संगीन इल्जाम भागलपुर में मायागंज अस्पताल के जूनियर डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगा है। ओपीडी में महिला डॉक्टर के नहीं रहने पर जूनियर पुरुष डॉक्टर ने महिलाओं के प्राइवेट पार्ट की जांच की। धीरे-धीरे महिलाओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद तो बवाल मच गया। ओपीडी में डॉक्टर से दिखाने आई महिलाओं का आरोप था कि पुरुष डॉक्टर जांच के बहाने छेड़खानी कर रहे थे। एक महिला ने वहां मौजूद मीडियावालों को बताया कि गुरुवार सुबह 10 बजकर 5 मिनट तक ओपीडी में एक भी महिला डॉक्टर मौजूद नहीं थी। प्राइवेट पार्ट की जांच के बहाने छेड़खानी का आरोप एक महिला मरीज ने मीडिया को बताया कि वो पीरियड नहीं होने की समस्या को लेकर मायागंज अस्पताल आई थी। आरोपों की मानें तो इस दौरान उसके आगे खड़ी तीन से चार महिला मरीज को पुरुष डॉक्टर पर्दे के भीतर ले जाकर उनके प्राइवेट पार्ट की जांच के बहाने छेड़खानी करते दिखे। हंगामे के दौरान महिलाओं का कहना था कि जब वे लोग गर्भवती नहीं हैं और न ही उन्हें प्राइवेट पार्ट में परेशानी है तो फिर डॉक्टर उनके निजी अंगों की जांच क्यों कर रहे थे? आखिर महिला डॉक्टर ड्यूटी पर क्यों नहीं थीं? ओपीडी के पास जब महिलाओं ने हंगामा किया तो पुरुष डॉक्टर ने जांच करना छोड़ दिया। बवाल खत्म होने के आधे घंटे के बाद सुबह 11 बजे स्त्री और प्रसूति रोग के ओपीडी में तैनात डॉक्टर अर्चना झा पहुंचीं, लेकिन तब तक मामला खत्म हो चुका था। पूरे मामले पर मायागंज अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर असीम कुमार दास ने मीडिया को बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। वे शुक्रवार को जानकारी लेंगे। आखिर महिला डॉक्टर ड्यूटी पर क्यों नहीं थीं? अगर पीड़ित महिलाएं शिकायत करती हैं तो दोषी डॉक्टर के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3sdpooT
https://ift.tt/2VKv7Xs

No comments